लाइव न्यूज़ :

यरूशलम पर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जाकर भारत ने की बड़ी गलती- सुब्रमण्यम स्वामी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 22, 2017 18:53 IST

पश्चिमी यरूशलम को इजराइल की राजधानी के रूप में मान्यता देने के अमेरिका के फैसले पर भारत ने नहीं दिया उसका साथ।

Open in App

बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने संयुक्त राष्ट्र आम सभा (यूएनजीए) में यरूशलम को इजराइल की राजधानी की रूप में मान्यता देने का विरोध करने को राष्ट्रहित के खिलाफ उठाया कदम बताया है। गुरुवार (21 दिसंबर) को हुए मतदान में भारत समेत 128 देशों ने अमेरिका और इजराइल के इस फैसले के खिलाफ वोट किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यरूशलम को इजराइल की राजधानी के रूप में मंजूरी दी थी। 

सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट किया, "अमेरिका द्वारा पश्चिमी यरूशलम को अपने दूतावास के लिए चुनने के फैसले  भारत ने अमेरिका और इजराइल के पक्ष में वोट न देकर बड़ी गलती की है। अभी संयुक्त राष्ट्र यहूदियों के पवित्र शहर को विभाजित मानता है। पश्चिम यरूशलम इजराइल का है। इसलिए वहां दूतावास हो सकता है।" 

एक अन्य ट्वीट में सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि फिलीस्तीन ने कभी भी कश्मीर मुद्दे पर भारत का समर्थन नहीं किया है। स्वामी ने ट्वीट किया, "यूएनजीए में फिलीस्तीन-समर्थक हितों के पक्ष में वोट देना भारत के राष्ट्रीय हितों के खिलाफ है। फिलीस्तीन ने कभी भी कश्मीर और इस्लामिक आतंवाद पर भारत का समर्थन नहीं किया है।"

 

 

 

 

टॅग्स :विश्व समाचारइंडियाबीजेपीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है