भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी और तेलंगाना के सीएम राव से मिले राकेश टिकैत, जानिए किन मुद्दे पर हुई चर्चा
By सतीश कुमार सिंह | Published: March 3, 2022 07:34 PM2022-03-03T19:34:24+5:302022-03-03T19:36:11+5:30
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी और किसान नेता राकेश टिकैत से मुलाकात की।
नई दिल्लीः तेलंगाना के मुख्यमंत्री और टीआरएस अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव गुरुवार को भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने के प्रयास में नई दिल्ली में समान विचारधारा वाले नेताओं के साथ बैठक की। कई मुद्दों पर मोदी सरकार की आलोचना करने वाले स्वामी ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों में उनके मित्र हैं।
नई दिल्ली में डेरा डाले हुए मुख्यमंत्री ने गुरुवार को भाजपा के राज्यसभा सदस्य डॉ सुब्रमण्यम स्वामी और भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि और किसान नेता राकेश सिंह टिकैत से मुलाकात की। स्वामी ने कहा कि उन्होंने आर्थिक स्थिति और विशेषकर यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद के सुरक्षा परिदृश्य पर चर्चा की।
Farmer leader Rakesh Tikait met Telangana CM K Chandrashekar Rao in Delhi today. pic.twitter.com/iTjMPVKWIo
— ANI (@ANI) March 3, 2022
स्वामी ने हाल में राष्ट्रीय राजधानी की अपनी यात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मुलाकात की थी। तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष राव, भाजपा के खिलाफ एकजुट गठबंधन की वकालत करते हुए, विपक्षी नेताओं से मिलने के लिए देश भर में यात्रा कर रहे हैं। स्वामी, भाजपा सरकार की नीतियों की इस तीखी आलोचना के लिए जाने जाते हैं और उन्हें उन बुद्धिजीवियों में से एक के रूप में जाना जाता है, जो कुदाल को कुदाल कहते हुए किसी के आगे झुकेंगे नहीं।
टिकैत ने दिल्ली में हाल के ऐतिहासिक किसान आंदोलन का नेतृत्व किया था, जिसने भाजपा सरकार को पीछे हटने और कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए मजबूर किया था। स्वामी और टिकैत दोनों ने चंद्रशेखर राव के साथ उनके द्वारा आयोजित दोपहर के भोजन पर बातचीत की। टीआरएस सांसद जे संतोष कुमार और तेलंगाना योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष बी. विनोद कुमार भी मौजूद थे।