लाइव न्यूज़ :

BJP को लगा तगड़ा झटका, UP में दलित चेहरा रहीं सांसद सावित्री बाई फूले ने पार्टी से दिया इस्तीफा

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 6, 2018 15:53 IST

सांसद सावित्री बाई फूले ने इस्तीफा देने के बाद बीजेपी पर करारा हमला बोला है। उनका कहना है कि पार्टी समाज में बंटवारे की साजिश करने का काम कर रही है। साथ ही साथ उन्होंने कई आरोप लगाए हैं।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बहराइच से सांसद सावित्री बाई फूले ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वह सूबे में एक पार्टी का बड़ा दलित चेहरा रही हैं। हांलाकि वह देश की नरेंद्र मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कामकाज से नाखुश रही हैं, जिसको लेकर वो आए दिन हमलावर रही हैं।

सांसद सावित्री बाई फूले ने इस्तीफा देने के बाद बीजेपी पर करारा हमला बोला है। उनका कहना है कि पार्टी समाज में बंटवारे की साजिश करने का काम कर रही है। साथ ही साथ उन्होंने कई आरोप लगाए हैं। हालांकि इस मामले पर पार्टी की ओर से खबर लिखे जाने तक कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

आपको बता दें, अभी हाल ही में राजस्थान चुनाव प्रचार के दौरान योगी आदित्यनाथ द्वारा भगवान हनुमान को दलित बताए जाने के विवाद में कूदते हुये सावित्री बाई फूले ने कहा था कि हनुमान जी दलित और मनुवादियों के गुलाम थे।उन्होंने कहा था कि हनुमान दलित थे और मनुवादियों के गुलाम थे। अगर लोग कहते है कि भगवान राम हैं और उनका बेड़ा पार कराने का काम हनुमान जी ने किया था। उनमें अगर शक्ति थी तो जिन लोगों ने उनका बेड़ा पार कराने का काम किया, उन्हें बंदर क्यों बना दिया? उनको तो इंसान बनाना चाहिये था, लेकिन इंसान ना बनाकर उन्हें बंदर बना दिया गया। उनको पूंछ लगा दी गई, उनके मुंह पर कालिख पोत दी गयी। चूंकि वह दलित थे इसलिये उस समय भी उनका अपमान किया गया। 

आगे उन्होंने कहा था कि हम तो यह देखते है कि अब देश तो ना भगवान के नाम पर चलेगा और नाहीं मंदिर के नाम पर। अब देश चलेगा तो भारतीय संविधान के नाम पर। हमारे देश का संविधान धर्मनिरपेक्ष है। उसमें सभी धर्मो की सुरक्षा की गारंटी है। सबको बराबर सम्मान व अधिकार है। किसी को ठेस पहुंचाने का अधिकार भी किसी को नहीं है। इसीलिये जो भी जिम्मेदार लोग बात करें भारत के संविधान के तहत करें, गैर जिम्मेदाराना बात करने से जनता को एक बार सोचने पर मजबूर करता है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन