लाइव न्यूज़ :

लोकसभा में बीजेपी सांसद ने कहा- नागरिकता विधेयक से मणिपुर को अलग को रखा जाए अलग, इससे प्रदेशवासी हैं चिंतित

By भाषा | Updated: November 28, 2019 15:00 IST

लोकसभा में तेलुगू देसम पार्टी के जयदेव गल्ला ने आंध्र प्रदेश से निवेशकों के बाहर जाने का मुद्दा उठाया जिसको लेकर तेदेपा और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सदस्यों के बीच नोंकझोंक हुई।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद राजकुमार रंजन सिंह ने लोकसभा में मांग की कि नागरिकता संशोधन विधेयक से मणिपुर को अलग रखा जाए।मणिपुर से सांसद सिंह ने शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि पता चला है कि सरकार जल्द ही ऐसा विधेयक पेश करने वाली है।

भाजपा सांसद राजकुमार रंजन सिंह ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में मांग की कि नागरिकता संशोधन विधेयक से मणिपुर को अलग रखा जाए क्योंकि राज्य के लोग इसको लेकर बहुत चिंतित हैं। मणिपुर से सांसद सिंह ने शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि पता चला है कि सरकार जल्द ही ऐसा विधेयक पेश करने वाली है। लेकिन मणिपुर में लोग बहुत चिंतित हैं कि इससे राज्य में प्रवासियों की संख्या बढ़ जाएगी।

सिंह ने कहा कि सरकार को इस विधेयक के दायरे से मणिपुर को अलग रखना चाहिए ताकि लोगों की चिंताएं दूर हो सकें। निर्दलीय नवनीत कौर राणा ने समाज सेवी सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न देने की मांग करते हुए कहा कि यह मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक पूरी नहीं हुई। बसपा के रितेश पांडे ने भी उनका समर्थन किया।

तेलुगू देसम पार्टी के जयदेव गल्ला ने आंध्र प्रदेश से निवेशकों के बाहर जाने का मुद्दा उठाया जिसको लेकर तेदेपा और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सदस्यों के बीच नोंकझोंक हुई। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के एन सुरेश ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग उठाई।

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल ने मुंबई में हेयर ट्रांसप्लांट कराने वाले एक व्यक्ति की मौत का मुद्दा उठाया और कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हेयर ट्रांसप्लांट के नाम पर चलने वाले गोरखधंधे पर लगाम कसी जानी चाहिए।

माकपा के ए एम आरिफ ने जेएनयू में छात्रावास के शुल्क में बढ़ोतरी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार को छात्रों की मांग तत्काल मान लेनी चाहिए। कांग्रेस के शशि थरूर और अमर सिंह, भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल, रमाशंकर कठेरिया, सुशील कुमार सिंह और संध्या राय, जदयू के महाबली सिंह और रामप्रीत मंडल, शिवसेना के राहुल शेवाले, नेशनल कांफ्रेंस के हसनैन मसूदी और कई अन्य सदस्यों ने अलग अलग मुद्दे उठाए। 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रलोकसभा संसद बिलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

भारत"लोकतंत्र पर धब्बा": संसद में हंगामे के बाद राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

भारतराजा वारिंग समेत ये 8 विपक्षी सांसद लोकसभा से सस्पेंड, स्पीकर पर कागज़ फेंकने के आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम