लाइव न्यूज़ :

कुर्सी को लेकर आपस में भिड़े BJP सांसद महेंद्र सोलंकी और मंत्री जीतू पटवारी, विडियो हुआ वायरल

By स्वाति सिंह | Updated: January 22, 2020 10:00 IST

मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री जीतू पटवारी, कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ, प्रशासन के अन्य अधिकारियों के अलावा देवास से बीजेपी सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी शामिल हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री जीतू पटवारी और बीजेपी सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी के बीच भिड़त हो गई हुई।इस विवाद के बाद दफ्तर के बाहर भी बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता जमा हो गए।

मध्य प्रदेश के देवास में जिला योजना समिति के बैठक में जिले के प्रभारी और प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी और बीजेपी सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी के बीच भिड़त हो गई हुई। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया की मंत्री जीतू पटवारी ने सांसद से यहां तक कह कि मैं आपको बैठक से बाहर भी निकाल सकता हूं। इसके बाद यह विडियो वायरल हो गया है।

मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री जीतू पटवारी, कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ, प्रशासन के अन्य अधिकारियों के अलावा देवास से बीजेपी सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी शामिल हुए थे।रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक में सोलंकी थोड़ी देरी से ऑफिस पहुंचे। वहां वह प्रभारी मंत्री पटवारी के पास वाली कुर्सी पर बैठ गए। इसके बाद जैसे ही सांसद ने बोलना शुरू किया तो प्रभारी मंत्री ने उन्हें टोक दिया। इस बात से बहस शुरू हुई और यहां तक पहुँच गई। इस विवाद के बाद दफ्तर के बाहर भी बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता जमा हो गए। बाहर सांसद को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी प्रभारी मंत्री के विरद्ध नारेबाजी की।

जीतू पटवारी और महेंद्र सोलंकी ने दी सफाई 

घटना के बाद जीतू पटवारी ने कहा कि वह (बीजेपी सांसद) पिछली तीन बैठकों से लगातार बैठक के एजेंडे को बाधित करते रहे हैं। मैं उनसे यह ध्यान रखने का आग्रह किया था कि वह अब आम आदमी नहीं हैं, बल्कि लोगों के प्रतिनिधि हैं। उनका व्यवहार भी उसी के अनुरूप होना चाहिए।' वहीं, देवास से बीजेपी सांसद महेंद्र सोलंकी ने कहा कि उन्होंने (जीतू पटवारी) यहां तक कहा कि मैं अगली बार सांसद नहीं बनूंगा। मैंने कहा कि यह मतदाताओं का अपमान है जिन्होंने मुझे अपना सांसद चुना।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां