लाइव न्यूज़ :

BJP नेता के विवादित बोल, राज्यपाल नाना हैं क्या, जो कह देंगे सो हो जाएगा, मारेंगे घूंस-घूंसे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 30, 2018 16:30 IST

बिहार में भारतीय जनता पार्टी के विधान पार्षद नवल किशोर यादव का एक विवादित बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Open in App

बिहार में भारतीय जनता पार्टी के विधान पार्षद नवल किशोर यादव का एक विवादित बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। किशोर यादव ने हाल ही में राज्य के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के खिलाफ अपशब्द कहे हैं और उन्हें मारने की धमकी दी है। 

इस पूरे प्रकरण का एक वीडियो नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने एक वीडियो शेयर किया है।  उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि बीजेपी के एमएलसी खुलेआम माननीय राज्यपाल को धमकी दे रहे हैं क्योंकि वो शिक्षा माफिया के खिलाफ काम कर रहे हैं। तेजस्वी ने लिखा है कि गवर्नर राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और शिक्षा माफियाओं के खिलाफ काम कर रहे हैं। इससे घबराए बीजेपी एमएलसी उन्हें मारने की धमकी दे रहे हैं।

 इस ट्वीट के जरिए बीजेपी के ऊपर तेजस्वी ने कटाक्ष किया है और लिखा है कि यह गुंडों की पार्टी है जिसके लोग गवर्नर तक को धमकी देने से नहीं पीछे हटते हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि विधान पार्षद नवल किशोर यादव विधान भवन परिसर में कहते नजर आ रहे है कि राज्यपाल नाना का हैं, जो कह देंगे सो हो जाएगा, मारेंगे घूंस-घूंसे।

 इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। गौरतलब है कि राज्यपाल ने राज्य में शिक्षा माफियाओं पर नकेल कसने के लिए कई कठोर कदम उठाए हैं। वहीं,  नवल किशोर यादव शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से लंबे समय से बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं।

विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :तेजस्वी यादवभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील