लाइव न्यूज़ :

MP में भी खड़ा हुआ सियासी तूफान, कांग्रेस ने दो BJP विधायक अज्ञात वास पर भेजे, कमलनाथ के साथ करेंगे डिनर 

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 24, 2019 19:57 IST

मध्य प्रदेश सियासी घमासानः बीजेपी विधायकों के मतदान करने के दावे के बाद प्रदेश में सियासी तूफान खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि जिन विधायकों ने सरकार के पक्ष में मतदान किया है उनमें नारायण त्रिपाठी और शरद कौल शामिल हैं। 

Open in App

कर्नाटक की सरकार गिरने के बाद मध्यप्रदेश सरकार में सियासी घमासान शुरू हो गया है। यहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बुधवार (24 जुलाई) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, विधानसभा में दंड विधि संशोधन विधेयक के लिए हुए मतदान में सरकार के पक्ष में बीजेपी के दो विधायकों ने भी मतदान किया।

बीजेपी विधायकों के मतदान करने के दावे के बाद प्रदेश में सियासी तूफान खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि जिन विधायकों ने सरकार के पक्ष में मतदान किया है उनमें नारायण त्रिपाठी और शरद कौल शामिल हैं। 

समचार एजेंसी के अनुसार, मतदान के बाद बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी और शरद कौल को कांग्रेस के लिए एक अज्ञात वास पर भेज दिया है। वे आज रात सीएम कमलनाथ के साथ डिनर करेंगे। इधर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने बीजेपी विधायकों के फर्जी हस्ताक्षर होने का दावा किया है। आपको बता दें कि बुधवार को राज्य विधानसभा में सरकार की ओर से दंड विधि संशोधन विधेयक पेश किया गया। इस विधेयक पर चर्चा के बाद बसपा के संजीव सिंह संजू ने मतदान कराने की बात कही। इसके पहले बीजेपी यह चाह रही थी कि विधेयक सर्वसम्मति से पारित हो जाए। 

बसपा विधायक द्वारा जब मतदान की बात कही तो विधेयक के लिए मतदान कराया गया। मतदान में सरकार के पक्ष में 122 विधायकों ने मतदान किया और विधेयक पारित करा दिया। कमलनाथ सरकार में मंत्री औंकार सिंह मरकाम ने यह जानकारी देते हुए संवाददातों को बताया कि हम इन दोनों विधायकों को धन्यवाद देना चाहते हैं कि दोनों ने विधेयक के पक्ष में मतदान किया। 

इसी बीच नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि विधेयक के पक्ष में बीजेपी के दोनों विधायकों के फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। विंध्य क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा विधायक केदार शुक्ल ने भी यही आरोप लगाए हैं। विधेयक के पक्ष में मतदान के करने वाले दोनों बीजेपी विधायकों पूर्व में कांग्रेस के साथ रहे हैं। 

यहां उल्लेखनीय है कि विधानसभा में कांग्रेस के 114 विधायक हैं। इसके अलावा बसपा के 2, सपा के 1 और निर्दलीय 4 विधायकों ने कांग्रेस को समर्थन दिया है। इस तरह 121 विधायक कांग्रेस के पक्ष में हैं। वहीं बीजेपी के 109 विधायक हैं। मतदान में कांग्रेस की ओर से विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने हिस्सा नहीं लिया था। इस तरह से कांग्रेस की ओर से 120 विधायकों ने विधेयक के पक्ष में मतदान किया है, जबकि विधेयक के पक्ष में 122 मत मिले हैं।

टॅग्स :कमलनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह