लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक ने पशु चिकित्सक के खिलाफ टिप्पणी के लिए मेनका गांधी पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: June 26, 2021 19:47 IST

Open in App

भोपाल, 26 जून मध्य प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने एक पशु चिकित्सक पर भाजपा सांसद मेनका गांधी की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए उन्हें ‘‘घटिया महिला’’ कहा। उन्होंने कहा कि वह शर्मिदा हैं कि मेनका गांधी उनकी पार्टी की सांसद हैं।

मालूम हो कि कथित टिप्पणी के विरोध में देश भर के पशु चिकित्सकों ने बुधवार को मेनका गांधी के खिलाफ काला दिवस मनाया था।

विश्नोई ने इस मामले में ट्वीट किया, ‘‘ विगत दिवस सांसद मेनका गांधी ने पशु चिकित्सक डॉ विकास शर्मा से जिन शब्दों में बात की, उससे वेटरनरी कॉलेज जबलपुर घटिया सिद्ध नहीं हो जाता है, परंतु यह जरूर सिद्ध हो जाता है कि मेनका गांधी निहायत ही घटिया महिला हैं। मैं शर्मिंदा हूं कि ये मेरी पार्टी की सांसद (नेता नहीं) हैं।’’

पार्टी के एक वरिष्ठ सांसद के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त करने के तरीके पर विश्नोई के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी, के सवाल पर भाजपा के मध्यप्रदेश के प्रभारी मुरलीधर राव में शनिवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘ इस मुद्दे पर पार्टी में आवश्यक बातचीत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम