लाइव न्यूज़ :

बीजेपी MLA के बेटे को मिली चपरासी की नौकरी, लाइन में लगे थे इंजीनियर-वकील 

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 5, 2018 15:11 IST

राजस्थान विधानसभा सचिवालय में चतुर्थ श्रेणी के 18 चपरासियों की भर्ती निकली गई थी।

Open in App

आपने अभी तक पुरानी कहावत सुनी होगी कि डॉक्टर का बेटा डॉक्टर, अभिनेता का बेटा अभिनेता और नेता का बेटा नेता होता है, लेकिन राजस्थान के एक बीजेपी विधायक के बेटे की कहानी कुछ अलग है। दरअसल, राजस्थान विधानसभा सचिवालय में चतुर्थ श्रेणी के 18 चपरासियों की भर्ती निकली गई थी, जिसमें इंजीनियर, वकील, सीए और पोस्ट-ग्रेजुएशन जैसी योग्यताएं रखने वाले अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

इस भर्ती का जब रिजल्ट आया तो बीजेपी विधायक के बेटे का चयन हुआ, जिसे  सुनकर सब हैरान रह गए। वह दसवीं पास है। चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट में रामकृष्ण मीणा का नाम 12 नंबर पर है। यह जामवा रामगढ़ से भाजपा विधायक जगदीश नारायण मीणा के बेटे हैं। मामला सामने आने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी को आड़े हाथ लिया और कहा कि बीजेपी नेता ने भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित किया है। राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने भर्ती की चयन प्रक्रिया को लेकर उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग भी की है। 

मामला बढ़ने के बाद बीजेपी विधायक मीणा ने प्रतिक्रिया दी कि चयन प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ हुई है इसमें कोई भी गड़बड़ी नहीं हुई है। अगर मैं अपने बेटे की मदद करता तो क्या उसे चपरासी के पद पर नियुक्त करवाता। उसने सामान्य प्रक्रिया की तरह ही इस पद के लिए आवेदन किया था और उसने इंटरव्यू दिया, जिसके बाद उसका चयन हुआ है।

टॅग्स :बीजेपीनौकरीराजस्थान समाचारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए