लाइव न्यूज़ :

बीजेपी विधायक ने कहा- नागरिकता संशोधन बिल पास हुआ तो पीएम मोदी के सामने कर लूंगा खुदकुशी

By विकास कुमार | Updated: April 12, 2019 09:24 IST

बीते दिन ही पश्चिम बंगाल की एक रैली में अमित शाह ने कहा है कि बंगाल में भी राष्ट्रीय नागरिकता संशोधन बिल होगा और यहां से सभी घुसपैठियों को वापस भेजा जायेगा. उन्होंने इसके साथ ही कहा था कि हिन्दू, बौद्ध और सिख शरणार्थियों को भारत की नागरिकता दी जाएगी.

Open in App

मेघालय से बीजेपी के विधायक संबोर शुल्लाई ने कहा है कि उनके जिंदा रहते नागरिकता संशोधन बिल पास नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि अगर कानून पास हुआ तो मैं पीएम मोदी के सामने खुदकुशी कर लूंगा. मैं ये सुनिश्चित करूंगा कि यह कानून किसी भी कीमत पर पास नहीं हो. 

बीते दिन ही पश्चिम बंगाल की एक रैली में अमित शाह ने कहा है कि बंगाल में भी राष्ट्रीय नागरिकता संशोधन बिल होगा और यहां से सभी घुसपैठियों को वापस भेजा जायेगा. उन्होंने इसके साथ ही कहा था कि हिन्दू, बौद्ध और सिख शरणार्थियों को भारत की नागरिकता दी जाएगी. 

बीजेपी ने एनआरसी को अपना मुख्य चुनावी मुद्दा बनाया है. पार्टी इसके नाम पर असम और बंगाल में हिन्दू वोटों का ध्रुवीकरण चाहती है. 

 

असम में भी नागरिकता संशोधन बिल का बड़े पैमाने पर विरोध हुआ है. इसके विरोध में असम गन परिषद ने राज्य में बीजेपी सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था. 

लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी बीजेपी इस मुद्दे को भुनाना चाहती है. लेकिन बीजेपी एमएलए का यह बयान पार्टी को असहज स्थिति में डाल सकता है.

टॅग्स :एनआरसीनरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं