लाइव न्यूज़ :

राजस्थान विधानसभा में BJP विधायकों का विरोध प्रदर्शन जारी, मुंह पर सफेद पट्टियां बांध सदन में चुपचाप बैठे

By भाषा | Updated: July 19, 2019 14:26 IST

Open in App

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने विधानसभा के प्रश्नकाल में अपना विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रखा और वे मुंह पर सफेद पट्टी बांधकर सदन में आए। भाजपा के विधायकों ने प्रश्नकाल के दौरान प्रक्रिया में भाग नहीं लिया और मुंह पर पट्टी बांधे चुपचाप बैठे रहे।भाजपा विधायकों के भाग नहीं लेने और कुछ मंत्रियों के सदन में हाजिर नहीं होने के कारण प्रश्नकाल की तय कार्रवाई 20 मिनट में ही समाप्त हो गयी। कांग्रेस के उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से कुछ और प्रश्न पूछे जाने की अनुमति देने का आग्रह किया क्योंकि मंत्री और विधायक बाद में सदन में आए।प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्न पूछे जाने को लेकर भाजपा के विधायक नाराज चल रहे हैं। गुरुवार को भी उन्होंने प्रश्नकाल की कार्यवाही का आंशिक बहिष्कार किया था। प्रतिपक्ष के उपनेता राजेंद्र सिंहराठौड़ ने कहा, ‘‘यह पहली बार है जब विधायकों ने सदन में सफेद पट्टी के साथ प्रदर्शन किया। ऐसी कोई परंपरा नहीं रही है कि मूल प्रश्नकर्ता के अलावा कोई और विधायक पूरक प्रश्न नहीं पूछ सकता।’’ सदन की कार्यवाही 12 बजे शून्यकाल के साथ शुरू हुई तो भाजपा विधायकों ने सामान्य रूप से इसमें भाग लिया। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजस्थानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल