लाइव न्यूज़ :

लोनी में मुर्गा नहीं बिकेगा, जाओ दिल्ली में बेचो, बीजेपी विधायक नंदकिशोर ने दुकानदारों को दी धमकी- भाग जाओ वरना...

By अनिल शर्मा | Updated: December 28, 2021 14:06 IST

नंदिकिशोर हिदायत देते हुए कहते हैं, 'एक भी मुर्गे की दुकान कल से नहीं दिखनी चाहिए। उठाओ यहां से और दिल्ली में जाकर बेचो। लोनी में मुर्गा नहीं बिकेगा, दिल्ली में बेचो।'

Open in App
ठळक मुद्देलोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने चिकन विक्रेताओं को दुकान बंद करने की धमकी दी बीजेपी विधायक वीडियो में कह रहे हैं, यहां से भाग जाओ वरना जेल में चले जाओगे जमानत भी नहीं होगी

गाजियाबादः यहां के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह चिकन विक्रेताओं से दुकान बंद करने और दिल्ली में जाकर मुर्गे बेचने की हिदायत दे रहे हैं। वे दुकानदारों से कह रहे हैं कि यहां कल से दुकान नहीं दिखना चाहिए नहीं तो जेल चले जाओगे और फिर जमानत भी नहीं होगी।

न्यूज 24 चैनल के ट्विटर हैंडल द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में लोनी के बीजेपी विधायक नंदकिशोर दुकानदारों को धमकी देते नजर आ रहे हैं। वे कहते सुनाई दे रह हैं, 'सुनो, यहां से भाग जाओ नहीं तो जेल चले जाओगे। जमानत भी नहीं होगी किसी कीमत पर। ये सब गैरकानूनी है।' 

नंदिकिशोर आगे हिदायत देते हुए कहते हैं, 'एक भी मुर्गे की दुकान कल से नहीं दिखनी चाहिए। उठाओ यहां से और दिल्ली में जाकर बेचो। लोनी में मुर्गा नहीं बिकेगा, दिल्ली में बेचो।'

बीजेपी विधायक आगे कहते हैं, 'लोग निकलते भी नहीं होंगे यहां से। पास खड़े लोगों से नंदकिशोर पूछते हैं, बदबू नहीं आती आपलोगों को? वे हामी भरते हैं जिसके बाद विधायक कहते हैं, तो ऐसे नहीं चलेगा। ये बिल्कुल नहीं होगा। आप बंद करो और लेकर जाओ।'

बीजेपी विधायक के इस वीडियो पर यूजर्स की मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। एक यूजर ने लिखा, बात अब समझ में आने लगी हम राम नाम पर वोट देते गए आस्था में बहते गए और बीजेपी ने गुंडों की एक बड़ी जमात देश में ख़डी कर दी है जिससे समाज राष्ट्र हिन्दू मुस्लिम और रोजगार और किसान मजदूर और आजादी के शहीदो को खतरा पैदा हो गया है देश के संसाधन लोकतंत्र सनातन धर्म सब खतरे में आ गए है। 

एक अन्य ने लिखा, जब चार साल नेता जी ने कुछ ना किया हो, तो आखिरी वक्त पे हिंदू मुस्लिम ही काम आएगा। जनता अंधी नही है, उसने दर्द झेला है, उसको सब याद है। बीजेपी से सिर्फ बर्बादी है। एक ने लिखा, अगर कोई मुस्लिम ऐसा करेगा तो क्या होगा ये मुस्लिम की इंसानियत है के वो भाई चारा से रहा है.! इसके साथ एक ने लिखा, यह सारे घर गैर लाइसेंसी है इनके खिलाफ पशु हत्या का मुकदमा दर्ज करना चाहिए।

टॅग्स :BJP MLAगाजियाबादGhaziabad
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत