लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक कालीदास कोलाम्बकर बने महाराष्ट्र विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल कोश्यारी ने दिलाई शपथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2019 18:38 IST

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भाजपा विधायक कालीदास कोलाम्बकर को महाराष्ट्र विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया। 

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल कोश्यारी ने मुंबई के राजभवन में प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई। राज्यपाल ने कल सुबह 8 बजे बैठक बुलाई है। 

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भाजपा विधायक कालीदास कोलाम्बकर को महाराष्ट्र विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया। राज्यपाल कोश्यारी ने मुंबई के राजभवन में प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई। राज्यपाल ने कल सुबह 8 बजे बैठक बुलाई है। 

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मंगलवार को भाजपा विधायक कालीदास कोलाम्बकर को महाराष्ट्र विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया। कोलाम्बकर वडाला से आठ बार के विधायक हैं। राजभवन के एक अधिकारी ने कहा, “राज्यपाल ने विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में कोलाम्बकर को शपथ दिलाई है।

कोलाम्बकर विधानसभा सत्र के दौरान शेष बचे 287 विधायकों को शपथ दिलाएंगे।” इससे पहले दिन में उच्चतम न्यायालय ने फडणवीस सरकार को बहुमत साबित करने का आदेश देते हुए कोश्यारी से कहा था कि वह एक प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करें और यह सुनिश्चित करें कि बु‍धवार को सभी निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाए। हालांकि, मंगलवार दोपहर को मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

बता दें कि प्रोटेम स्पीकर सभी पार्टियां अपने-अपने व्हिप की जानकारी देंगी। प्रोटेम स्पीकर विधायकों को शपथ दिलाएंगे और फ्लोर टेस्ट कराएंगे। परंपरा के अनुसार विधानसभा में सबसे वरिष्ठ विधायक को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाता है। वरिष्ठता का यहां मतलब है कि जो विधायक सबसे ज्यादा बार चुना गया हो।

क्या होता है प्रोटेम स्पीकर का मतलब

प्रोटेम स्पीकर में प्रोटेम शब्द लैटिन भाषा के Pro Tempore से आया है। इसका अर्थ होता है अस्थाई यानी कुछ समय के लिए। प्रोटेम स्पीकर का मनोनयन राज्यपाल करता है। जब तक विधानसभा के लिए स्थाई स्पीकर नहीं चुना जाता, प्रोटेम स्पीकर का अस्तित्व तब तक ही रहता है। 

 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील