लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने कहा- बल्ला कांड के आरोपी BJP विधायक आकाश विजयवर्गीय सरकारी अफसर और मतदाताओं से मांगें माफी

By भाषा | Updated: July 18, 2019 14:17 IST

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने यहां जारी बयान में कहा कि मीडिया खबरों के मुताबिक सरकारी अफसर की बल्ले से पिटाई करने के मामले में आकाश ने भाजपा की प्रदेश इकाई से लिखित तौर पर माफी मांग ली है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि स्थानीय विधायक आकाश विजयवर्गीय को उनकी पिटाई के शिकार सरकारी अफसर और मतदाताओं से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिये।आकाश को अपने दुर्व्यवहार के लिये उस सरकारी अफसर से सार्वजनिक तौर पर क्षमा याचना करनी चाहिए जिसे उन्होंने बल्ले से सरेआम पीटकर अपमानित किया था।बल्ला काण्ड की पृष्ठभूमि में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के संसदीय दल की बैठक में पार्टी नेताओं को कड़े शब्दों में नसीहत दी थी।

बहुचर्चित बल्ला कांड पर भाजपा को घेरते हुए मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि स्थानीय विधायक आकाश विजयवर्गीय को उनकी पिटाई के शिकार सरकारी अफसर और मतदाताओं से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिये। कांग्रेस का यह बयान ऐसे वक्त आया, जब मीडिया के एक तबके में खबरें हैं कि भाजपा के 34 वर्षीय विधायक ने इंदौर नगर निगम के एक भवन निरीक्षक को क्रिकेट के बल्ले से पीटने की 22 दिन पुरानी घटना को लेकर अपनी पार्टी की राज्य इकाई को माफीनामा भेजा है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने यहां जारी बयान में कहा, "मीडिया खबरों के मुताबिक सरकारी अफसर की बल्ले से पिटाई करने के मामले में आकाश ने भाजपा की प्रदेश इकाई से लिखित तौर पर माफी मांग ली है। लेकिन इस दिखावटी माफीनामे का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि भाजपा की प्रदेश इकाई तो अपनी पार्टी के इस विधायक को बल्ला कांड में पहले ही दिन से बचाने का प्रयास कर रही है।"

उन्होंने कहा, "आकाश को अपने दुर्व्यवहार के लिये उस सरकारी अफसर से सार्वजनिक तौर पर क्षमा याचना करनी चाहिए जिसे उन्होंने बल्ले से सरेआम पीटकर अपमानित किया था। भाजपा विधायक को उन मतदाताओं से भी माफी मांगनी चाहिए, जिन्होंने उन्हें चुनकर विधानसभा भेजा है।"

बल्ला कांड को लेकर माफीनामे की खबरों पर आकाश की प्रतिक्रिया कई प्रयासों के बावजूद अब तक नहीं मिल सकी है। शहर के क्षेत्र क्रमांक-तीन की विधानसभा में नुमाइंदगी करने वाले 34 वर्षीय नेता भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र हैं और पहली बार विधायक बने हैं।

गौरतलब है कि बल्ला काण्ड की पृष्ठभूमि में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के संसदीय दल की बैठक में पार्टी नेताओं को कड़े शब्दों में नसीहत दी थी। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने इस बैठक में सख्त लहजे में कहा था कि बेटा किसी का भी हो, पार्टी में मनमानी नहीं चलेगी।

शहर के गंजी कम्पाउंड क्षेत्र के एक जर्जर मकान को ढहाने की मुहिम के विरोध के दौरान 26 जून को बड़ा विवाद हुआ था। इस दौरान आकाश ने नगर निगम के भवन निरीक्षक को क्रिकेट के बल्ले से पीट दिया था। भाजपा विधायक बल्ला काण्ड में गिरफ्तारी के बाद जिला जेल से जमानत पर रिहा हुए थे। 

टॅग्स :आकाश विजयवर्गीयकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?