लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा में बीजेपी सदस्य ने उठाई JNU में वीर जवानों के लिए ‘हीरो गैलरी' बनाने की मांग

By भाषा | Updated: July 26, 2019 16:49 IST

भाजपा के विकास महात्मे ने भी देश के विभिन्न हिस्सों में रेत के अवैध खनन को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि निर्माण गतिविधियां बढ़ रही हैं जिसे देखते हुए रेत के विकल्प की खोज के प्रयास किए जाने चाहिए। भाजपा सदस्य आर के सिन्हा ने भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि भोजपुरी दो दर्जन से अधिक देशों में बोली जाती है।

Open in App

भाजपा के एक सदस्य ने राज्यसभा में शुक्रवार को मांग की कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में एक ‘‘हीरो गैलरी’’ स्थापित की जानी चाहिए जहां देश की खातिर जान गंवाने वाले वीर जवानों की तस्वीरें लगाई जाएं ताकि आने वाली पीढ़ी उनसे प्रेरणा ले सके। शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए भाजपा सदस्य डी पी वत्स ने कहा कि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और आर्मी कैडेट कॉलेज सहित, सैन्य बलों के कई प्रतिष्ठित संस्थान जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं।

इन संस्थानों से पढ़ाई करने वाले छात्र जेएनयू के ही पूर्व विद्यार्थी कहलाते हैं। उन्होंने कहा ‘‘मैं सरकार से, मानव संसाधन विकास मंत्री से अनुरोध करता हूं कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में एक ‘‘हीरो गैलरी’’ स्थापित की जानी चाहिए जहां देश की खातिर जान गंवाने वाले वीर जवानों की तस्वीरें लगाई जाएं ताकि आने वाली पीढ़ी उनसे प्रेरणा ले सके। इस गैलरी में उनकी वीरता का और उनकी उपलब्धियों का भी जिक्र होना चाहिए।’’

वत्स ने कहा ‘‘इससे विद्यार्थियों के मन में समर्पण और बलिदान की भावना आएगी तथा सैन्य बलों के प्रति वे अधिक संवेदनशील होंगे।’’ कांग्रेस की कुमारी शैलजा ने अवैध खनन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय की व्यवस्था के बावजूद हरियाणा में अवैध खनन अंधाधुंध जारी है और इस तरह की गतिविधियों का पर्यावरण पर प्रतिकूल असर पड़ता है। शैलजा ने आरोप लगाया कि हरियाणा में अवैध खनन करने वालों को राजनीतिक एवं प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है।

भाजपा के विकास महात्मे ने भी देश के विभिन्न हिस्सों में रेत के अवैध खनन को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि निर्माण गतिविधियां बढ़ रही हैं जिसे देखते हुए रेत के विकल्प की खोज के प्रयास किए जाने चाहिए। भाजपा सदस्य आर के सिन्हा ने भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि भोजपुरी दो दर्जन से अधिक देशों में बोली जाती है। अकेले भारत में 20 करोड़ से अधिक लोग इस भाषा को बोलते हैं। इसी पार्टी के विजयपाल सिंह तोमर ने मेरठ की ग्रामीण प्रतिभाओं के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतने का जिक्र करते हुए सरकार से मांग की कि जिले में अखाड़ा और शॉर्टरेंज शूटिंग परिसर बनाए जाने चाहिए।

द्रमुक सदस्य टी के एस इलानगोवन ने श्रीलंका से 83-84 में आए तमिल शरणार्थियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि शरणार्थी शिविरों में रह रहे इन लोगों का पुनर्वास किया जाना चाहिए। भाजपा के हरनाथ यादव ने क्रीमी लेयर आय सीमा की समीक्षा किए जाने तथा इसकी सीमा आठ लाख रुपये से बढ़ाने की मांग की। कांग्रेस के जयराम रमेश ने सुंदरवन की पारिस्थितिकी से जुड़ा मुद्दा उठाया और कहा कि इसकी रक्षा के लिए भारत-बांग्लादेश को संयुक्त प्रयास किए जाने चाहिए।

इसी पार्टी के राजामणि पटेल ने मध्यप्रदेश की बाण सागर परियोजना से लोनी बांध को जोड़ने तथा इस बांध को गहरा करने की मांग की। कांग्रेस के ही संजय सिंह ने खाद्य पदार्थ में मिलावट की वजह से होने वाली बीमारियों का जिक्र करते हुए सरकार से इस बारे में जागरूकता फैलाने और मिलावट रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की। 

टॅग्स :राज्य सभाजवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल