लाइव न्यूज़ :

"भाजपा भले भारत को 'हिंदू राष्ट्र' कहे, लेकिन यहां की 74 फीसदी गरीबों को वो कुछ नहीं दे रही है", राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के कोरबा में कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 12, 2024 14:58 IST

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा राज में 75 फीसदी गरीबों को कुछ नहीं मिल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में बीजेपी पर निशाना साधते हुए किया बेहद तीखा हमला राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा राज में 75 फीसदी गरीबों को कुछ नहीं मिल रहा हैभाजपा इसे 'हिंदू राष्ट्र' कहती है, लेकिन यहां पर गरीबों के लिए कुछ नहीं है

कोरबा:कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो भले ही भारत को 'हिंदू राष्ट्र' कहती हो, लेकिन देश की 74 फीसदी गरीब आबादी को कुछ नहीं मिल रहा है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार अपनी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए, वायनाड सांसद ने कहा, "भाजपा इसे 'हिंदू राष्ट्र' कहती है, लेकिन देश में 74 प्रतिशत आबादी और सामान्य वर्ग के गरीबों को कुछ नहीं मिल रहा है।"

उन्होंने कहा, "क्या आपने राम मंदिर के उद्घाटन पर एक गरीब आदमी देखा? मैंने अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, अदानी, अंबानी - इन सभी बड़े व्यापारियों को देखा। मैंने एक भी गरीब आदमी नहीं देखा, एक भी किसान नहीं देखा, एक भी किसान नहीं देखा।''

मालूम हो कि 16 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही है। यह यात्रा 16 फरवरी को वाराणसी से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़ होते हुए 19 फरवरी को अमेठी पहुंचेगी, जहां राहुल गांधी अमेठी के गौरीगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस संबंध में कांग्रेस की ओर से जारी किये गये बयान में कहा गया है कि 22 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 से 21 फरवरी तक उत्तर प्रदेश में रहेगी, पूर्व में इस यात्रा को यूपी में 26 फरवरी तक रहना था।

राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा 20 को रायबरेली और लखनऊ पहुंचेगी। पार्टी के बयान में कहा गया, "यात्रा 21 फरवरी को लखनऊ से उन्नाव पहुंचेगी। उसके बाद उन्नाव शहर और शुक्लागंज होते हुए कानपुर में प्रवेश करेगी। कानपुर से हमीरपुर होते हुए झांसी पहुंचने के बाद 21 फरवरी को ही यह मध्य प्रदेश में प्रवेश कर जाएगी।"

भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर के थौबल से शुरू हुई थी। यह यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी। यह 6,713 किमी की दूरी तय करेगा, जिसमें 100 लोकसभा क्षेत्र और 337 विधानसभा क्षेत्र और 110 जिले शामिल होंगे। यह यात्रा 67 दिनों के बाद 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

टॅग्स :राहुल गांधीभारत जोड़ो न्याय यात्राकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?