लाइव न्यूज़ :

BJP MANIFESTO: कांग्रेस ने कहा, वन नेशन-वन टैक्स के वादे से 900 बार मुकर चुकी है बीजेपी

By विकास कुमार | Updated: April 8, 2019 14:29 IST

हाल के दिनों में अरुण जेटली ने अपने कई वक्तव्यों में जीएसटी के तहत वन टैक्स की संरचना को खारिज किया है. उन्होंने कहा है कि भारत जैसे गरीब देश में जहां बीपीएल परिवारों की संख्या करोड़ों में है वहां यह तर्कसंगत नहीं है.

Open in App
ठळक मुद्देजीएसटी के तहत 5 टैक्स स्लैब रखे जाने के कारण वन नेशन-वन टैक्स की अवधारणा धूमिल हो चुकी है.मार्च महीने में पहली बार जीएसटी का कलेक्शन 1 लाख 6 हजार करोड़ हुई.

बीजेपी ने आज घोषणापत्र जारी किया है जिसमें अगले 5 साल के लिए अपने 'आईडिया ऑफ़ इंडिया' के बारे में विस्तार से चर्चा की है. 2025 तक देश को 5 ट्रिलियन डॉलर और 2032 तक 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प किया गया है. लेकिन इसी बीच कांग्रेस ने बीजेपी के मिनिमम गवर्नमेंट और मैक्सिमम गवर्नेंस के वादे पर तंज कसा है. 

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है कि मोदी सरकार ने वन नेशन-वन टैक्स के अपने वादे को 900 बार बदल चुकी है. कांग्रेस का सीधा निशाना जीएसटी पर था. बीजेपी ने जीएसटी के रास्ते वन नेशन-वन टैक्स का वादा किया था. लेकिन जीएसटी के तहत 5 टैक्स स्लैब रखे जाने के कारण वन नेशन-वन टैक्स की अवधारणा धूमिल हो चुकी है. 

हाल के दिनों में अरुण जेटली ने अपने कई वक्तव्यों में जीएसटी के तहत वन टैक्स की संरचना को खारिज किया है. उन्होंने कहा है कि भारत जैसे गरीब देश में जहां बीपीएल परिवारों की संख्या करोड़ों में है वहां यह तर्कसंगत नहीं है.

उनके मुताबिक भारत में खाद्य पदार्थों पर तो टैक्स लगाया ही नहीं जा सकता है तो वहीं चप्पल और लक्ज़री कार पर एक समान टैक्स कैसे लग सकता है?

मार्च महीने में पहली बार जीएसटी का कलेक्शन 1 लाख 6 हजार करोड़ हुई थी. नहीं तो सरकार हर बार अपने निर्धारित लक्ष्य से दूर ही रह जाती थी. 

टॅग्स :बीजेपी संकल्प पत्रकांग्रेसजीएसटी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी