लाइव न्यूज़ :

विवादों में घिरे BJP विधायक पर गाज गिरना तय, पत्नी ने छात्रा से शादी का लगाया आरोप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 13, 2018 22:00 IST

भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ. गगन भगत विवादों में घिर गए हैं। उनकी पत्नी ने उनके छात्रा के साथ संबंध बताए है। विधायक की पत्नी मोनिका ने ये आरोप सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया।

Open in App

जम्मू, 13 जुलाई:  भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ. गगन भगत विवादों में घिर गए हैं। उनकी पत्नी ने उनके छात्रा के साथ संबंध बताए है। विधायक की पत्नी मोनिका ने ये आरोप सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया।  सोशल साइट पर आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल होने के बाद विवादों में घिरे आरएसपुरा के भाजपा विधायक डॉ. गगन भगत पर पार्टी की गाज गिरना लगभग तय है। पार्टी हाईकमान ने इस मामले का कड़ा रुख अपना लिया है। 

जम्मू जिले की आर एस पुरा सीट से भाजपा विधायक गगन भगत पर उनकी पत्नी मोनिका शर्मा ने आरोप लगाया कि  उन्होंने एक छात्रा से शादी कर ली और वह फिलहाल उनके साथ रह रहे हैं। मोनिका बीजेपी की महिला शाखा की प्रदेश सचिव भी हैं। वहीं, जिस लड़की के साथ उनकी शादी की बात कही है उसके पिता पहले ही विधायक पर पंजाब के एक कॉलेज से उनकी बेटी का अपहरण करने का आरोप लगा चुके हैं। 

जबकि मामला सामने आने के बाद विधायक औैर छात्रा ने इन आरोपों से इंकार किया है और इसको साजिश बताया है। वहीं, विधायक की पत्नी मोनिका ने भगत के इस दावे को खारिज किया कि वह उन्हें हर महीने एक लाख रुपये दे रहे हैं। 

मोनिका ने बीजेपी के केन्द्रीय नेतृत्व और पीएम नरेंद्र मोदी से अपील करते हुये कहा है कि आपके अपने परिवार की बेटी न्याय मांग रही है, न केवल अपने और अपने बच्चों के लिये बल्कि उस लड़की के लिये भी जो बस 19 साल की है। वहीं, विधायक से मोनिका की शादी 13 साल हो चुके हैं।

जबकि उनके इन आरोपों से एक दिन पहले कल भगत ने जम्मू में भाजपा की अनुशासन समिति के सामने पेश होकर अपनी स्थिति स्पष्ट की थी। भगत और मोनिका समिति के सामने अलग अलग पेश हुये। इस दौरान छात्रा के दादा के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ।  मोनिका 10 माह से करीब पति से अलह रह रही हैं और दोनों के एक बेटा भी है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम