लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ के 'भारत बदनाम' बयान पर बवाल जारी, भाजपा नेताओं ने सर्किट हाउस का ऐसे किया शुद्धिकरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2021 18:11 IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। एक दिन पहले सतना जिले में भी उन्होंने ऐसा ही एक बयान दिया था। जिसके बाद से भाजपा काफी हमलावर है और इस बयान पर उठा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकमलनाथ के 'भारत बदनाम' बयान पर बवाल जारी भाजपा ने सर्किट हाउस का गंगाजल से किया शुद्धिकरणएक दिन पहले कमलनाथ ने कहा था-भारत महान नहीं, मेरा भारत बदनाम है

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। एक दिन पहले सतना जिले में भी उन्होंने ऐसा ही एक बयान दिया था। जिसके बाद से भाजपा काफी हमलावर है और इस बयान पर उठा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। कमलनाथ ने जिस सर्किट हाउस में  'भारत  बदनाम'  बयान दिया था, भाजपा ने उसका गंगाजल से शुद्धिकरण किया है। 

सतना जिले के मैहर में मध्य प्रदेश के पूर्व मुंख्यमंत्री कमलनाथ कुछ देर के लिए ठहरे थे और यहीं पर उन्होंने विवादित बयान दिया था। जिसके बाद अब भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस का शुद्धिकरण किया है। सर्किट हाउस को गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण किया गया। 

कमलनाथ ने दिया था ये बयान

कमलनाथ ने केंद्र की मोदी सरकार पर कोरोना संकट को लेकर निशाना साधते हुए कहा था कि भारत महान नहीं, मेरा भारत बदनाम है। सभी देश के लोग भारत से जाने वाले लोगों को रोक रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी ने मुझे न्यूयॉर्क से फोन कर बताया कि भारत के जो लोग टैक्सी चला रहे हैं, उनकी टैक्सी में कोई बैठ ही नहीं रहा है। 

भाजपा का हमलावर रुख

इस बयान के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एक ट्वीट कर कहा कि मेरा भारत महान था, महान है और महान ही रहेगा, लेकिन चीनी दिमाग से सोचने और इटालियन चश्मे से देखने वालों को यह नजर नहीं आएगा। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा था कि सोनिया गांधी को जवाब देना चाहिए। क्या आप कमलनाथ के बयान से सहमत हो?

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेशकैलाश विजयवर्गीय
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए