लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेताओं और उनके बेटों को लगने लगा है कि किसानों को गाड़ियों से कुचल देना चाहिए: राहुल

By भाषा | Updated: October 7, 2021 22:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा में भाजपा के एक सांसद के काफिले की कार से किसानों को टक्कर मारे जाने संबंधी आरोप को लेकर बृहस्पतिवार को भाजपा पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं एवं उनके बेटों को लगने लगा है कि आंदोलन से निपटने के लिए किसानों को गाड़ियों से कुचल देना चाहिए।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा नेताओं और उनके बेटों को लगने लगा है कि कृषि आंदोलन से निपटने के लिए किसानों को गाड़ियों से कुचल देना चाहिए।’’

अंबाला के पास नारायणगढ़ में केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया गया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद नायब सिंह सैनी के काफिले में शामिल कार की टक्कर लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है। नारायणगढ़-सढौरा रोड पर स्थित सैनी भवन में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सैनी और हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह नारायणगढ़ में थे। किसान प्रदर्शन करने के लिए कार्यक्रम स्थल के पास जमा हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा