लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा के बेटे CGST की रडार पर, ₹2.5 करोड़ टैक्स चोरी मामले में पड़ी रेड

By रुस्तम राणा | Updated: March 12, 2024 17:42 IST

ढाई करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के मामले में भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा के बेटे अंशुमान मिश्रा के अलावा बिल्डर रोहित बाधवा भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देढाई करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के मामले में अंशुमान मिश्रा के अलावा बिल्डर रोहित बाधवा भी शामिल हैंयह छापेमारी ग्वालियर नेशनल हाईवे पर स्थित इंपीरियल गोल्फ रिजॉर्ट में की गईसीजीएसटी टीम के करीब 11 सदस्य इंपीरियल गोल्फ रिजॉर्ट पहुंचे और छापेमारी की

भोपाल: केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) ने मंगलवार को कर चोरी के मामले में मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बेटे से जुड़े एक रिसॉर्ट पर छापेमारी की। ढाई करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के मामले में अंशुमान मिश्रा के अलावा बिल्डर रोहित बाधवा भी शामिल हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह छापेमारी ग्वालियर नेशनल हाईवे पर स्थित इंपीरियल गोल्फ रिजॉर्ट में की गई।

सीजीएसटी टीम के करीब 11 सदस्य इंपीरियल गोल्फ रिजॉर्ट पहुंचे और छापेमारी की। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि छापेमारी सोमवार रात को हुई, जो यह पता चलने के बाद की गई कि रिसॉर्ट जीएसटी नियमों का उल्लंघन कर कर एकत्र कर रहा था। रोहित बाधवा के साथ इस रिजॉर्ट के निदेशक अंशुमन मिश्रा हैं।

छापेमारी के लिए जब सीजीएसटी ने छापेमारी शुरू की तो वे दोनों रिसॉर्ट में मौजूद थे। रिपोर्ट के मुताबिक, छापेमारी के दौरान कुछ बिलिंग अनियमितताएं भी सामने आईं। सीजीएसटी अधिकारियों ने कर चोरी मामले की आगे की जांच के लिए कुछ दस्तावेज जब्त कर लिए हैं और रिसॉर्ट के कुछ कमरों को सील कर दिया है।

टॅग्स :Narottam MishraMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम