लाइव न्यूज़ :

बीजेपी सांसद नरसिम्हा राव की कार से लगी दो महिलाओं को टक्कर, एक की मौत- एक अस्पताल में भर्ती

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 25, 2018 12:02 IST

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में शुक्रवार शाम को भारतीय जनता पार्टी के सांसद और प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्हा राव की कार की टक्कर हो गई है। इस टक्कर में एक महिला की मौत भी हो गई है।

Open in App

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में शुक्रवार शाम को भारतीय जनता पार्टी के सांसद और प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्हा राव की कार की टक्कर हो गई है। इस टक्कर में एक महिला की मौत भी हो गई है। खबर के अनुसार इस हादसे का शिकार दो महिलाएं हुईं थीं जिनमें से एक की मौत हो गई है और 1 को घायल स्थिति में भर्ती करवाया गया है।

घायल महिला की उसकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है। जबकि पुलिस का कहना है कि कार में सवार लोग सुरक्षित हैं। पुलिस के मुताबिक विजयवाड़ा की तरफ शुक्रवार शाम को राज्यसभा सदस्य प्रकाशम  जा रहे थे।  उसी समय कोलानुकोंडा गांव में दो महिलाओं ने अचानक राष्ट्रीय राजमार्ग पार करने की कोशिश की। 

कहा जा रहा है कार तेज गति में थी जिस कारण से  एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गयी जिसको भर्ती करवाया गया है। कहा जा रहा है कि ये कार भारतीय जनता पार्टी के सांसद और प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्हा राव है।

वहीं, फिलहाल पुलिस ने इस घटना में लापरवाही से गाड़ी चलाने और दूसरों की जान जोखिम में डालने से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, पुलिस ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि कार नें सांसद थे या फिर नहीं थे।

खबर के अनुसार घटना टोयोटा इनोवा कार से हुई है। वहींय कार  बीजेपी सांसद के नाम से पंजीकृत है। उधर, टीडीपी और अन्य पार्टियों के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि सांसद दूसरी कार में सवार होकर मौके से निकल गए और पीड़ित महिला की मदद नहीं की।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारतआंध्र प्रदेश में भीषण बस हादसा: पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घायलों के लिए भी मदद की घोषणा, जानें पूरी डिटेल्स

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर