लाइव न्यूज़ :

बीजेपी नेता गोपाल भार्गव का आरोप, भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मामले दर्ज करा रही कमलनाथ सरकार

By राजेंद्र पाराशर | Updated: January 8, 2020 00:30 IST

नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि कांग्रेस नेता गरीब जनता के लिए कभी सड़कों पर नहीं उतरे, जबकि भाजपा ने जनता के लिए लगातार संघर्ष किया, पुलिस की लाठियां खाई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजनैतिक दबाव में प्रशासन ने इंदौर कैलाश विजयवर्गीय सहित भाजपा कार्यकर्ताओं पर द्वेषपूर्ण कार्यवाही की है- गोपाल भार्गव कांग्रेस सरकार राजनीतिक विद्वेष के साथ भाजपा के चुने हुए प्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे आपराधिक मामले दर्ज करा रही है.

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि राज्य की कमलनाथ सरकार राजनीतिक विद्वेष के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे आपराधिक प्रकरण दर्ज करा रही है. सरकार का यह कार्य लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है, वह विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है.

नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि कांग्रेस नेता गरीब जनता के लिए कभी सड़कों पर नहीं उतरे, जबकि भाजपा ने जनता के लिए लगातार संघर्ष किया, पुलिस की लाठियां खाई और न जाने कितने केस भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगे, लेकिन मध्यप्रदेश में जो इन दिनों कुछ घट रहा है. वह बेहद निंदनीय है. कांग्रेस सरकार राजनीतिक विद्वेष के साथ भाजपा के चुने हुए प्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे आपराधिक मामले दर्ज करा रही है. यह सीधे सीधे लोकतंत्र की हत्या करने का विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास है.

उन्होंने कहा कि राजनैतिक दबाव में प्रशासन ने इंदौर कैलाश विजयवर्गीय सहित भाजपा कार्यकर्ताओं पर द्वेषपूर्ण कार्यवाही की है. सरकार के इशारे पर हुई प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं को डराया और धमकाया जा रहा है लेकिन भाजपा कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है. सरकार की दमनकारी नीति और प्रशासन द्वारा की जा रही नाइंसाफी का विरोध दर्ज करेंगे.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कमलनाथमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल