लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनाव: महिला सशक्तिकरण के लिए बेहतरीन योजना भाजपा ने शुरू की- स्मृति ईरानी

By भाषा | Updated: November 15, 2018 05:51 IST

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने महिला सशक्तिकरण के लिए सबसे बेहतरीन योजना के लिये मध्यप्रदेश सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा ने इन योजनाओं को पूरे देश में शुरु किया है।

Open in App

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने महिला सशक्तिकरण के लिए सबसे बेहतरीन योजना के लिये मध्यप्रदेश सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा ने इन योजनाओं को पूरे देश में शुरु किया है।

स्मृति ने कहा कि महिला की सुरक्षा व उनको सशक्त करने का काम भाजपा ने किया है। महिलाओं के विकास व उनकी सुरक्षा के लिए भाजपा ने जितना काम किया है,उतना काम कांग्रेस अपने पूरे कार्यकाल में नहीं कर पाई है। 

यह बात ईरानी ने बुधवार को यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। उन्होने कहा कि महिला सशक्तिकरण के मामले में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। 

ईरानी ने कहा कि कांग्रेस के खेमे में खलबली एवं उदासी का माहौल है क्योंकि प्रदेश की जनता विकास के साथ खडी है और आने वाले विधानसभा चुनाव के बाद मध्यप्रदेश को पुन: भाजपा के हाथों में देने वाली है। कांग्रेस सरकार में मध्य प्रदेश गड्डों व अंधेरे के लिए जाना जाता था और अब रौशनी व रास्तों के लिये जाना जाता है।

उन्होंने कहा कि माहिलाओं के लिए सरकार की उज्जवला योजना वरदान साबित हुई है। देश में 5.5 करोड़ को एवं मप्र में 30 लाख महिलाओं को उज्जवला योजना का उपहार मिला है। 

उन्होंने कहा कि बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वालों को मौत की सजा देने वाली देश में पहली सरकार राज्य की भाजपा सरकार है। प्रदेश में वन विभाग को छोड़कर सभी विभागों में महिलाओं के लिये नौकरियों में 33 प्रतिशत का आरक्षण लागू किया गया है । 

टॅग्स :स्मृति ईरानीमध्य प्रदेश चुनावविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण