लाइव न्यूज़ :

वीडियो: बीजेपी के केशव प्रसाद मौर्य ने पुलवामा आतंकी हमले को बताया 'दुर्घटना', दिग्विजय ने दागे सवाल

By विनीत कुमार | Updated: March 6, 2019 11:25 IST

दिग्विजय ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया था और एयर स्ट्राइक में मारे गये आतंकियों की संख्या पर सरकार से जवाब मांगा था।

Open in App

पुलवामा आतंकी हमले को 'पुलवामा दुर्घटना' बताकर विवादों में आये कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बाद उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भी एक बयान सोशल मीडिया में छा गया है। केशव इस वीडियो में पत्रकारों के साथ बात करते हुए पुलवामा में सीआरपीएफ पर हुए आतंकी हमले को 'बड़ी दुर्घटना' कह रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार यह वीडियो 21 फरवरी का है। दिग्विजय ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी पर हमला बोला है। 

दिग्विजय ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, 'पुलवामा आतंकी हमले को मैंने 'दुर्घटना' कह दिया तो मोदी जी से ले कर तीन केंद्रीय मंत्री जी मुझे पाकिस्तान समर्थक बताने में जुट गये।  उत्तर प्रदेश में भाजपा के उप मुख्य मंत्री जी केशव देव मौर्य जी का बयान कृपया सुनें। मोदी जी व उनके मंत्रीगण मौर्य जी के बारे में कुछ कहना चाहेंगे?' 

साथ ही दिग्विजय ने अपने आलोचकों को चुनौती देते हुए कहा कि 'अगर आप में हिम्मत है तो मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर दिखाइये।' 

बता दें कि दिग्विजय ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया था और एयर स्ट्राइक में मारे गये आतंकियों की संख्या पर सरकार से जवाब मांगा था। हालांकि, उनका पुलवामा आतंकी हमले की जगह 'दुर्घटना' विवादों में आ गया।

गौरतलब है कि 14 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी सीआरपीएफ के दस्ते से टकरा दी थी। इस आतंकी हमले में 40 जवानों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

इस घटना के 12 दिन बाद भारत की ओर से पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की गई जिसमें बड़ी संख्या में आतंकियों के मारे जाने की बात कही जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में 200 से 300 आतंकियों के मारे जाने की बात सूत्रों के हवाले से कही गई है जबकि भारत सरकार ने इस पर कुछ नहीं कहा है। 

टॅग्स :केशव प्रसाद मौर्यादिग्विजय सिंहपुलवामा आतंकी हमलाभारतीय वायुसेना स्ट्राइककांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह