लाइव न्यूज़ :

भोपाल में राहुल गांधी के भाषण को बीजेपी ने बताया दिशाहीन, कहा- आरोपों की राजनीति करता है कांग्रेस

By भाषा | Updated: September 18, 2018 06:41 IST

आम आदमी पार्टी आप के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने भी भेल दशहरा मैदान में राहुल गांधी द्वारा दिये गये भाषण कि आलोचना की है।

Open in App

भोपाल, 18 सितम्बर:  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी द्वारा सोमवार को भोपाल यात्रा में दिये गए सम्बोधन को ‘‘दिशाहीन और संकल्प रहित’’ करार देते हुए कहा कि यहां तक कि वह अपनी पहले की भोपाल यात्रा में अखबार बेचने वाले एक गरीब नाबालिग बच्चे से उसे पढ़ाने के लिये मदद करने का अपना वादा भी पूरा नहीं कर सके।

'राहुल गांधी, आरोपों की राजनीति करते हैं'मध्यप्रदेश भाजपा सरकार के प्रवक्ता डॉ नरोत्तम मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राहुल गांधी, आरोपों की राजनीति करते हैं और भाजपा विकास की बात करती है। भोपाल यात्रा के उनके सम्बोधन में कोई दृष्टि और संकल्प नहीं है।’’ 

राहुल का शो एक पूरा प्रायोजित कार्यक्रमउन्होंने कहा कि राहुल का शो एक पूरा प्रायोजित कार्यक्रम था, कार्यक्रम में जो प्रश्न आये थे, दरअसल वो पूछे ही नहीं गये थे। राहुल, जहां भी गये वहां कांग्रेस की सरकार नहीं बनी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हम लगातार जीत रहे हैं और चौथी दफा भी विजयी होगें तथा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनायेगें।अखबार बेचने वाले नाबालिग बालक कौशल शाक्य का जिक्र करते हुए मिश्रा ने कहा कि वर्ष 2013 में पिछली भोपाल यात्रा के वक्त राहुल ने कौशल से उसे पढ़ने के लिये मदद करने का वादा किया था, लेकिन उसकी कोई मदद नहीं हुई। मिश्रा ने कहा कि इस बारे में आज स्थानीय अखबारों में खबर छपी है, लेकिन राहुल या कांग्रेस ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। मिश्रा ने आरोप लगाया, ‘‘पिछले दौरे में राहुल ने एक दत्तक पुत्र बनाया था, लेकिन कौशल के बारे में राहुल ने कुछ नहीं बोला।’’ आम आदमी पार्टी आप के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने भी आज यहां भेल दशहरा मैदान में राहुल द्वारा दिये गये भाषण कि आलोचना करते हुए सवाल किया कि कांग्रेस किसानों की खराब दशा के प्रति इतना ही चिंतिंत है तो संप्रग सरकार के सत्ता में रहने के दौरान स्वामीनाथन समिति की रिपोर्ट को लागू क्यों नहीं किया।

टॅग्स :राहुल गांधीमध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप