लाइव न्यूज़ :

भाजपा सरकार और संगठन ने आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला

By भाषा | Updated: June 25, 2021 18:36 IST

Open in App

लखनऊ, 25 जून उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार और संगठन ने आपातकाल को लेकर कांग्रेस पार्टी पर शुक्रवार को करारा प्रहार किया। राज्‍य के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉक्टर दिनेश शर्मा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वर्ष 1975 में आपातकाल लागू किये जाने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और आपातकाल के सेनानियों को नमन किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने ट्वीट किया ''वर्ष 1975 में आज ही के दिन कांग्रेस पार्टी ने भारत के महान लोकतंत्र पर कुठाराघात कर देश पर 'आपातकाल' थोपा था। मैं उन सभी पुण्यात्मा सत्याग्रहियों को नमन करता हूं, जिन्होंने 'आपातकाल' की अमानवीय यातनाओं को सह कर भी देश में लोकतंत्र की पुनर्स्थापना में सहयोग दिया था। जयहिंद।''

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वर्ष 1975 में तत्कालीन सरकार द्वारा लगाए आपातकाल को कांग्रेस का सबसे बड़ा पाप बताते हुए ट्वीट किया, '' इमरजेंसी, 1975 तत्कालीन सरकार का सबसे बड़ा पाप, देश और संविधान को रौंदकर सत्ता हथियाने की खौफनाक दास्तां थी।''

उन्होंने कहा, '' भारतीय लोकतंत्र और नागरिकों के सबसे काले अध्याय आपातकाल के विरोध में उठी हर आवाज को सादर नमन।'' उप मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट के साथ एक पोस्टर भी साझा किया है जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आपातकाल के एक साल बाद लिखी गई कविता - झुलसाता जेठ मास, शरद चांदनी उदास। सिसकी भरते सावन का, अंतरघट बीत गया, एक बरस बीत गया, एक बरस बीत गया- उद्धृत है।

उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को अपने ट्वीट में कहा, ''वर्ष 1975 में आज के दिन निहित राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए तत्कालीन सरकार द्वारा भारतीय लोकतंत्र के काले अध्याय 'आपातकाल' की घोषणा की गई थी। मैं इसका मुखर विरोध करने वाले सभी राष्ट्रभक्तों को नमन करता हूं।''

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट किया ''अनुशासन के नाम पर अनुशासन का खून… भंग कर दिया संघ को, कैसा चढ़ा जुनून।” उन्होंने लिखा, ''25 जून 1975 को कांग्रेस द्वारा देश के लोकतंत्र पर सबसे बड़े हमले एवं षड्यंत्र के विरुद्ध जिन महान आत्माओं ने संघर्ष किया मैं आज उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं।''

उल्लेखनीय है कि देश में 25 जून, 1975 को आपातकाल घोषित किया गया था और तब प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'