लाइव न्यूज़ :

BJP महासचिव राम माधव ने कहा- जम्मू कश्मीर में जल्दी ही होगा विधानसभा का गठन

By भाषा | Updated: July 13, 2020 05:39 IST

राम माधव ने कहा कि जम्मू कश्मीर की पार्टियां कितना भी मातम मना लें लेकिन अनुच्छेद 370 वापस नहीं आने वाला। उन्होंने कहा, “एक साल बीत चुका है, अगर नेकां और पीडीपी (अनुच्छेद 370 का) मातम एक और साल मनाना चाहते हैं और ट्वीट करना चाहते हैं तो करते रहें।”

Open in App
ठळक मुद्दे भाजपा महासचिव राम माधव ने रविवार को कहा कि अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी करने के केंद्र के निर्णय को वापस नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा का गठन “शीघ्र ही” किया जाएगा।

श्रीनगर: भाजपा महासचिव राम माधव ने रविवार को कहा कि अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी करने के केंद्र के निर्णय को वापस नहीं लिया जाएगा औरजम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा का गठन “शीघ्र ही” किया जाएगा। माधव ने कश्मीर घाटी में राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिये पर्याप्त सुरक्षा की मांग की। भाजपा के बांदीपोरा जिला अध्यक्ष वसीम बारी, उनके पिता और भाई की आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। 

माधव, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और अन्य नेताओं के साथ बारी के शोक संतप्त परिवार से मिलने गए। यहां टैगोर हॉल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए माधव ने कहा, “राजनीतिक विमर्श हो सकता है। (यहां के नेता) लोगों के बीच जाकर कहें कि हमें अनुच्छेद 370 वापस चाहिए। हम राजनीतिक बहस के विरोध में नहीं हैं लेकिन दृढ़ता से हम यह मानते हैं कि अनुच्छेद 370 एक रोड़ा था और हमने उसे हटा दिया।”

भाजपा नेता ने नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन्हें राजनीति करनी है तो उन्हें ट्वीट करने की बजाय लोगों के बीच जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “आप (नेकां और पीडीपी) लोगों से कह रहे हैं कि अनुच्छेद 370 लाभकारी था, यह राजनीति है। लेकिन यहां आपको वो लोग मिलेंगे जो या तो इस पर (अनुच्छेद 370) दूसरों की जान ले सकते हैं या ऐसे नेता जो घर से ट्वीट कर रहे हैं। सभी नेता मुक्त हैं… , कुछ कश्मीर में हैं लेकिन वे केवल ट्वीट करते हैं। वे सड़कों पर नहीं आते।” 

माधव ने कहा कि जम्मू कश्मीर की पार्टियां कितना भी मातम मना लें लेकिन अनुच्छेद 370 वापस नहीं आने वाला। उन्होंने कहा, “एक साल बीत चुका है, अगर नेकां और पीडीपी (अनुच्छेद 370 का) मातम एक और साल मनाना चाहते हैं और ट्वीट करना चाहते हैं तो करते रहें।” जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की ओर इशारा करते हुए माधव ने कहा कि जल्दी ही विधानसभा का गठन किया जाएगा। 

उन्होंने कहा, “बहुत जल्दी केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा का गठन किया जाएगा। विधानसभा के प्रतिनिधि शीघ्र ही चुने जाएंगे और केंद्र शासित प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।” माधव ने संवाददाताओं से कहा कि परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधानसभा का गठन किया जाएगा। 

टॅग्स :राम माधवजम्मू कश्मीरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण