भाजपा ने गुजरात उपचुनाव में कांग्रेस के पूर्व विधायक अल्पेश ठाकोर को मैदान में उतारा, देखें पूरी लिस्ट

By भाषा | Published: September 30, 2019 02:33 AM2019-09-30T02:33:01+5:302019-09-30T02:33:01+5:30

2017 में कांग्रेस के टिकट पर चुने गए ठाकोर ने भाजपा में शामिल होने के लिए विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया था। वह अब राधनपुर से चुनाव लड़ेंगे, इसी सीट पर उन्होंने पहले जीत हासिल की थी।

BJP fielded former Congress MLA Alpesh Thakor in Gujarat by-election, View full list | भाजपा ने गुजरात उपचुनाव में कांग्रेस के पूर्व विधायक अल्पेश ठाकोर को मैदान में उतारा, देखें पूरी लिस्ट

भाजपा ने गुजरात उपचुनाव में कांग्रेस के पूर्व विधायक अल्पेश ठाकोर को मैदान में उतारा, देखें पूरी लिस्ट

Highlightsदेश के विभिन्न राज्यों की 51 विधानसभा सीटों पर 21 अक्तूबर को उपचुनाव होने वाले हैं। इसी दिन हरियाणा और महाराष्ट्र में भी राज्य विधानसभा चुनाव होने हैं

भाजपा ने देश के विभिन्न राज्यों में 38 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिये 38 उम्मीदवारों के नामों की रविवार को घोषणा की। इन सीटों पर 21 अक्तूबर को उपचुनाव होने वाले हैं। पार्टी ने गुजरात उपचुनाव में कांग्रेस के पूर्व विधायक अल्पेश ठाकोर को मैदान में उतारने का फैसला किया है। 2017 में कांग्रेस के टिकट पर चुने गए ठाकोर ने भाजपा में शामिल होने के लिए विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया था। वह अब राधनपुर से चुनाव लड़ेंगे, इसी सीट पर उन्होंने पहले जीत हासिल की थी।

कांग्रेस छोड़ चुके एक और नेता धवलसिंह नरेंद्रसिंह जाला भाजपा के टिकट पर बायद से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को अंतिम रूप दिया। इन 38 सीटों में से 10 सीटें उत्तर प्रदेश, छह सीटें गुजरात, पांच सीटें केरल, चार सीटें असम, दो..दो सीटें हिमाचल प्रदेश, पंजाब और सिक्किम तथा एक..एक सीट बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, मेघालय, ओडिशा, राजस्थान और तेलंगाना से है।

उल्लेखनीय है कि देश के विभिन्न राज्यों की 51 विधानसभा सीटों पर 21 अक्तूबर को उपचुनाव होने वाले हैं। इसी दिन हरियाणा और महाराष्ट्र में भी राज्य विधानसभा चुनाव होने हैं । इसमें कहा गया है कि भाजपा शेष सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द करेगी।

Web Title: BJP fielded former Congress MLA Alpesh Thakor in Gujarat by-election, View full list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे