लाइव न्यूज़ :

BJP Election Manifesto: 'प्रधानमंत्री मोदी ने 2024 का अपना जुमला पत्र घोषित किया है', आतिशी ने बीजेपी के संकल्प पत्र को बताया जुमला पत्र

By धीरज मिश्रा | Updated: April 14, 2024 12:34 IST

BJP Election Manifesto: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दिल्ली स्थित बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालाय में पीएम मोदी ने संकल्प पत्र जारी किया। इस संकल्प पत्र में पीएम मोदी ने पांच साल तक मुफ्त राशन देने की बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालाय में पीएम मोदी ने संकल्प पत्र जारी कियादिल्ली सरकार ने इस संकल्प पत्र को जुमला पत्र करार दिया हैदिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी ने 2024 का अपना जुमला पत्र घोषित किया है

BJP Election Manifesto: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दिल्ली स्थित बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालाय में पीएम मोदी ने संकल्प पत्र जारी किया। इस संकल्प पत्र में पीएम मोदी ने पांच साल तक मुफ्त राशन देने की बात कही है। साथ ही 70 साल से ऊपर के लोगों को आयुषमान योजना का लाभ भी मिलेगा। वहीं, किन्नर समुदाय को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। बीजेपी ने इस संकल्प पत्र पर कहा कि ये देश के सुझावों का संकल्प पत्र है, ये देश की आकांक्षाओं का संकल्प पत्र है, देश की आशाओं का संकल्प पत्र है।

पीएम नरेंद्र मोदी वचन पूर्ति की पराकाष्ठा हैं। इस संकल्प पत्र के बाद भारत एक विश्व गुरू के रूप में उभरेगा। 4 वर्ग हैं, गरीब, अन्नदाता, युवा और महिला जो विकसित भारत के 4 स्तंभ हैं और हमारे संकल्प पत्र में आपको सबके लिए कुछ न कुछ मिलेगा। वहीं, दिल्ली सरकार ने इस संकल्प पत्र को जुमला पत्र करार दिया है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी ने 2024 का अपना जुमला पत्र घोषित किया है। 10 साल पहले मोदी ने युवाओं को हर साल 2 करोड़ नौकरियों का जुमला दिया था।

आज इस जुमले पत्र में उन नौकरियों का आंकड़ा देने को भी ये तैयार नहीं हैं। आज भारत के इतिहास में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। 10 साल सरकार चलाने के बाद भी वे अपने एक भी वादे को पूरा नहीं कर पाए। 25% युवा बेरोजगार हैं। महंगाई अपनी चरम सीमा पर है। आज एक आम परिवार के लिए घर चलाना लगभग असंभव हो गया है। जितना खर्चा पूरे देश में आयुष्मान भारत योजना पर हुआ है वो दिल्ली के स्वास्थ्य बजट से भी कम है।  इसी 'जुमला पत्र' में कहा गया था कि किसानों की आय दोगुना करेंगे। आज वो वादा गायब हो गया। इस घोषणापत्र में एमएसपी कानून की बात तक नहीं की गई है। 

टॅग्स :आतिशी मार्लेनादिल्ली सरकारBJPनरेंद्र मोदीलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे