लाइव न्यूज़ :

धन बल की राजनीति कर रही भाजपा, शाह ने चुनावी रैली कर बिहार की जनता का अपमान किया: कांग्रेस

By भाषा | Updated: June 8, 2020 01:54 IST

कांग्रेस नेता तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि शाह ऐसे समय में राजनीतिक को ध्यान में रखकर रैली कर रहे हैं जब बिहार के लोग कोरोना वायरस के चलते मर रहे हैं। इसके अलावा राज्य के कई लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया कि धन बल की राजनीति कर रही है जब पूरा देश कोविड-19 के खिलाफ जंग लड़ रहा है।गृह मंत्री अमित शाह की ‘वर्चुअल रैली' को बिहार की जनता का अपमान करार दिया।

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने रविवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह ऐसे समय में धन बल की राजनीति कर रही है जब पूरा देश कोविड-19 के खिलाफ जंग लड़ रहा है। पार्टी ने गृह मंत्री अमित शाह की ‘वर्चुअल रैली' को बिहार की जनता का अपमान करार दिया। शाह ने बिहार विधानसभा चुनाव से कुछ महिनों पहले इंटरनेट और प्रसारण माध्यमों का इस्तेमाल कर रविवार को अपनी तरह की पहली ‘वर्चुअल रैली' की।

इस दौरान उन्होंने दिल्ली से बिहार की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राजग सरकार के कार्यकाल में राज्य ''जंगल राज’’ से निकलकर ‘‘जनता के राज'' में आ गया है। कांग्रेस नेता तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि शाह ऐसे समय में राजनीतिक को ध्यान में रखकर रैली कर रहे हैं जब बिहार के लोग कोरोना वायरस के चलते मर रहे हैं। इसके अलावा राज्य के कई लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने आभासी रैली पर 100 करोड़ रुपये खर्च किये हैं। इसके लिये लोगों को एक लाख मोबाइल फोन बांटे गए हैं। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य सिंह ने कहा एक ओर केन्द्र सरकार के पास प्रवासी कामगारों को उनके घर भेजने या उन्हें भोजन मुहैया कराने के लिये पैसा नहीं हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा राजनीतिक रैलियों पर पैसा बहा रही है।

सिंह ने आनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''ऐसे समय में जब देश कोविड-19 से जंग लड़ रहा है, भाजपा रैलियां करने में व्यस्त है। वह धन बल का इस्तेमाल कर बिहार की जनता को लुभाना चाहती है। यह बिहार के लोगों के साथ अन्याय और उनका अपमान है।'' उन्होंने कहा, ''भाजपा पैसे की ताकत के आधार पर राजनीति करने की कोशिश कर रही है। लोग उनकी राजनीतिक चालबाजियों को देख रहे हैं। बिहार के लोगों का जिस तरह से अपमान किया गया है, वे उसे याद रखेंगे। वे चुनावों में भाजपा को सबक सिखाएंगे और पार्टी को सत्ता से बाहर कर देंगे।''

इससे पहले भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने कहा इस रैली का बिहार के चुनावों से कोई लेना-देना नहीं हैं। इसका मकसद लोगों से जुड़ना है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बिहार विधानसभा चुनाव में बहुत हासिल करेगा। 

टॅग्स :अमित शाहकांग्रेसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?