लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी पर कार्रवाई की मांग लेकर चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी, ममता पर भी उठाए सवाल

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 13, 2019 13:58 IST

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने चुनाव आयोग से मुलाकात करने के बाद बताया, 'हमने चुनाव आयोग से निवेदन किया है कि पीएम मोदी के खिलाफ निराधार आरोप लगाने के लिए राहुल गांधी पर कार्रवाई की जाए।'

Open in App

भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को चुनाव आयोग में बैठक की। इस बैठक में राहुल गांधी पर कार्रवाई और पश्चिम बंगाल को संवेदनशील राज्य घोषित किए जाने की मांग की। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया, 'कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कल पीएम मोदी के खिलाफ निराधार आरोप लगाए। जबकि आदर्श आचार संहिता लागू है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।' इस प्रतिनिधिमंडल में रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, रविशंकर प्रसाद, कैलाश विजयवर्गीय समेत कई बड़े नेता शामिल थे।

पश्चिम बंगाल घोषित हो संवेदनशील राज्य

बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात कर पश्चिम बंगाल को संवेदनशील राज्य घोषित किए जाने की मांग की है। बीजेपी ने कहा कि तभी यहां निष्पक्ष चुनाव हो सकता है। रविशंकर प्रसाद ने बताया कि हमने हर पोलिंग बूथ पर केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किए जाने की मांग की है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में राज्य और केंद्र सरकार के बीच तनातनी की खबरें आती रहती हैं। पिछले दिनों ममता सरकार ने अमित शाह की रथयात्रा और योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर उतरने पर रोक लगा दी थी।

स्मृति ईरानी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रॉबर्ट वाड्रा के भ्रष्टाचार में राहुल गांधी भी शामिल हैं। इससे पहले रॉबर्ट वाड्रा के बारे में सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि कानून हर किसी पर लागू होना चाहिए।

टॅग्स :लोकसभा चुनावरविशंकर प्रसादराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया