लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा- BJP ने लोकसभा चुनावों के छठे चरण के बाद बहुमत का आंकड़ा पार किया

By भाषा | Updated: May 16, 2019 05:02 IST

सुषमा स्वराज ने महिलाओं की मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाते हुए कहा, “पिछले पांच साल में आपके और मोदी के बीच संबंध बहुत मजबूत हुए हैं...एक परिवार की तरह।” उन्होंने कहा, “आज मैं प्रधानमंत्री मोदी एवं राजग सरकार की प्रतिनिधि के तौर पर विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों का ब्यौरा देने आई हूं।”

Open in App

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव के छह चरणों के बाद पहले से ही बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। साथ ही उन्होंने यहां मतदाताओं से अपील की कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस सीट से फिर से बड़े अंतर से जिताएं।

स्वराज ने महिलाओं की मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाते हुए कहा, “पिछले पांच साल में आपके और मोदी के बीच संबंध बहुत मजबूत हुए हैं...एक परिवार की तरह।” उन्होंने कहा, “आज मैं प्रधानमंत्री मोदी एवं राजग सरकार की प्रतिनिधि के तौर पर विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों का ब्यौरा देने आई हूं।”

स्वराज ने राष्ट्र सुरक्षा, अर्थव्यवस्था एवं विदेश मामलों को लेकर सरकार का प्रदर्शन गिनाया। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा पर सरकार की सफलता को दर्शाने के लिए बालाकोट में आतंकवादी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट हवाई हमले की ओर इशारा किया।

स्वराज ने विदेश में भारतीयों की मदद की अपनी कोशिशों का भी उल्लेख किया। वहीं आर्थिक मोर्चे पर उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई जबकि संप्रग शासन के दौरान इसकी गिनती पहली पांच कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में होती थी।

पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी की एक टिप्पणी कि गरीबों के कल्याण के लिए दिए गए प्रत्येक रुपये का केवल 15 पैसा उन तक पहुंच पाता है का संदर्भ देते हुए स्वराज ने कहा कि राजग सरकार ने इस ‘कमीशन व्यवस्था’ को पूरी तरह समाप्त किया है। उन्होंने मतदाताओं से बड़े अंतर के साथ मोदी को जिताने की अपील की। वाराणसी में सातवें एवं अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होना है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सुषमा स्वराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव