लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने किया दावा- अब बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हो गये हैं अप्रासंगिक

By एस पी सिन्हा | Updated: November 21, 2022 17:04 IST

जदयू अध्यक्ष ललन सिंह के ओवैसी को भाजपा की ‘बी’ टीम बताने के सवाल पर उन्होंने कहा ओवैसी को जिन लोगों ने धोखा दिया, वे अब इस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवे नीति और सिद्धांत बदल चुके हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि कुढ़नी में अनिल सहनी के पिता और दादा काफी लोकप्रिय रहे हैं।अनिल सहनी ही जदयू उम्मीदवार को हराने में भाजपा को बड़ा योगदान देंगे।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नीतीश-तेजस्वी से मल्लाह समाज नाराज है, इसलिए कुढ़नी में अनिल सहनी हमें सपोर्ट करेंगे। 

पटना: बिहार के कुढ़नी में होने जा रहे विधानसभा के उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक चुकी हैं अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। इसबीच विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने दावा किया है कि इस उपचुनाव में भाजपा को कुढ़नी के पूर्व विधायक अनिल सहनी मदद करेंगे। 

बता दें कि राजद विधायक रहे अनिल सहनी की सदस्यता जाने के कारण ही कुढ़नी में उपचुनाव हो रहा है। चौधरी ने सोमवार को कहा कि उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार केदार गुप्ता की जीत तय है और इसे सुनिश्चित करने में अनिल सहनी का भी साथ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य की राजनीति में अब अप्रासंगिक हो चुके हैं। नीतीश कुमार के पास न नीति है और ना ही सिद्धांत है। 

पिछले 32 वर्षों से बिहार की जनता ने लालू प्रसाद और नीतीश कुमार को ही देखा है। पिछले 17 वर्षों से नीतीश कुमार ही बिहार की ड्राइविंग सीट पर हैं। वे 13 साल तक भाजपा के साथ थे, लेकिन भाजपा डिक्की में बैठी थी और नीतीश को ड्राइविंग सीट पर बिहार को आगे बढ़ाने के लिए सौंप रखा था। सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश फेल हो चुके हैं। 

वे नीति और सिद्धांत बदल चुके हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि कुढ़नी में अनिल सहनी के पिता और दादा काफी लोकप्रिय रहे हैं। अब अनिल सहनी ही जदयू उम्मीदवार को हराने में भाजपा को बड़ा योगदान देंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नीतीश-तेजस्वी से मल्लाह समाज नाराज है, इसलिए कुढ़नी में अनिल सहनी हमें सपोर्ट करेंगे। 

जदयू अध्यक्ष ललन सिंह के ओवैसी को भाजपा की ‘बी’ टीम बताने के सवाल पर उन्होंने कहा ओवैसी को जिन लोगों ने धोखा दिया, वे अब इस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। कुढ़नी में ओवैसी की पार्टी के चुनाव लड़ने के मुद्दे पर सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद ने ओवैसी के 4 विधायकों को तोड़ा था। ओवैसी के विधायकों को तोड़ने में नीतीश कुमार ही चाणक्य थे। इसलिए जदयू नेता अब इस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं।

 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे