लाइव न्यूज़ :

'तमिलनाडु में भी एकनाथ शिंदे सामने आएंगे', भाजपा प्रमुख अन्नामलाई ने कहा- करुणानिधि के बेटे स्टालिन बालासाहेब ठाकरे के बेटे की तरह सीएम बने...

By अनिल शर्मा | Updated: July 6, 2022 10:47 IST

वल्लुवर कोट्टम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अन्नामलाई ने कहा, ढाई साल पहले, तीन दलों के एक समूह ने डीएमके और कांग्रेस की तरह गठबंधन बनाने के लिए हाथ मिलाया था। महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने हाथ मिलाया और भाजपा जिसके 105 विधायक थे, को पीछे धकेल दिया गया और शिवसेना ने 57 विधायकों के साथ सरकार बनाई।

Open in App
ठळक मुद्देअन्नामलाई के बयान के बाद तमिलनाडु के सियासी गलियारों में कई अकटलें लगाई जाने लगी हैंभाजपा नेता अन्नामलाई ने कहा कि तमिलनाडु कैबिनेट फेरबदल के लिए तैयार है। एकनाथ शिंदे सामने आएंगे

चेन्नईः तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने मंगलवार को संकेत दिया कि राज्य में भी महाराष्ट्र की तरह सियासी फेरबदल होगा। उन्होंने द्रमुक में वंशवाद की राजनीति की तुलना महाराष्ट्र में सियासी संकट से करते हुए कहा कि एकनाथ शिंदे शिवसेना से निकले, उन्होंने 'राज धर्म' का पालन किया। यह तमिलनाडु में भी होगा।

अन्नामलाई के बयान के बाद तमिलनाडु के सियासी गलियारों में ऐसी अकटलें लगाई जाने लगी हैं कि एमके स्टालिन की पार्टी के भीतर भी विद्रोह हो सकता है। अन्नामलाई ने महाराष्ट्र में सियासी फेरबदल का जिक्र करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में हमें 25 सांसद मिलेंगे जो राज्य में विधानसभा चुनाव में 150 विधायकों के बराबर होंगे।

द्रमुक पार्टी में वंशवाद की राजनीति पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि करुणानिधि के बड़े बेटे मुथु ने फिल्मों में अभिनय करने की योजना बनाई लेकिन यह काम नहीं किया। उनके दूसरे बेटे अजगिरी भी ठाकरे परिवार की तरह पार्टी से बाहर हैं।  उनके तीसरे बेटे स्टालिन महाराष्ट्र में उनके (बालासाहेब ठाकरे के) बेटे की तरह सीएम बने।

अन्नमलाई ने कहा कि जिस तरह से उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे की राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं हैं, इसी तरह स्टालिन के बेटे उदयनिधि की राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं हैं। दोनों अपनी-अपनी पार्टियों के युवा विंग के नेता हैं। तमिलनाडु कैबिनेट फेरबदल के लिए तैयार है। एकनाथ शिंदे सामने आएंगे।

वल्लुवर कोट्टम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अन्नामलाई ने कहा, ढाई साल पहले, तीन दलों के एक समूह ने डीएमके और कांग्रेस की तरह गठबंधन बनाने के लिए हाथ मिलाया था। महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने हाथ मिलाया और भाजपा जिसके 105 विधायक थे, को पीछे धकेल दिया गया और शिवसेना ने 57 विधायकों के साथ सरकार बनाई। अन्नामलाई ने कहा कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने भाजपा समर्थकों को बहुत प्रताड़ित किया।

 

टॅग्स :Tamil Naduएमके स्टालिनMK Stalin
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

कारोबारहोसुर-बेंगलुरु कॉरिडोर: रियल एस्टेट का अगला ग्रोथ इंजन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम