लाइव न्यूज़ :

बीजेपी चुनाव समिति की बैठक खत्म, PM मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह सहित कई नेता थे मौजूद

By स्वाति सिंह | Updated: March 10, 2020 19:29 IST

ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफ़ा देने के बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि बीजेपी उन्हें राज्यसभा भेजने जा रही है। बीजेपी चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो रही है।इस बैठक में राज्यसभा के उम्मीदवारों के नाम तय होंगे।

मध्य प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच मंगलवार को राजधानी दिल्ली में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो रही है। इस बैठक में राज्यसभा के उम्मीदवारों के नाम तय होंगे। कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कुछ देर बाद यहां पहुंच सकते हैं और औपचारिक तौर पर बीजेपी में उन्हें शामिल किया जाएगा।

बता दें कि सिंधिया के इस्तीफ़ा देने के बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि बीजेपी उन्हें राज्यसभा भेजने जा रही है। ऐसे में इस बैठक में सिंधिया के नाम का ऐलान हो सकता है। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, थावरचंद गहलोत, बीजेपी संगठन मंत्री बीएल संतोष, शाहनवाज हुसैन, विजय राहठकर समेत कई नेता पार्टी हिस्सा ले रहे हैं। बीजेपी चुनाव समिति की बैठक के बाद संसदीय दल की बैठक होगी। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहजेपी नड्डाज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं