लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Elections: बीजेपी CEC की बैठक खत्म, दिल्ली चुनाव के लिए जल्द आ सकती है उम्मीदवारों की लिस्ट

By स्वाति सिंह | Updated: January 17, 2020 01:41 IST

आज ही दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों पर मुहर भी लग सकती है। बता दें कि बीजेपी ने दिल्ली चुनाव में अभी तक मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान नहीं किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी की चुनाव समिति की बैठक हो रही है। बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के लिए हो रही है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी की चुनाव समिति की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लग गई है। यह बैठक 2 घंटे से भी ज्यादा समय तक चली।ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट जल्दी जारी कर सकती है। बता दें कि बीजेपी ने दिल्ली चुनाव में अभी तक मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान नहीं किया है। 

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिये मंगलवार को अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। इस सूची में 24 नए चेहरे शामिल हैं जबकि 15 मौजूदा विधायकों के नाम सूची में नहीं हैं। नए उम्मीदवारों में आतिशी मारलेना, दिलीप पांडेय और राघव चड्ढा शामिल हैं। इन सभी ने 2019 में हुआ लोकसभा चुनाव लड़ा था। वहीं पार्टी ने कांग्रेस छोड़कर आए पांच नेताओं को भी उम्मीदवार बनाया है। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महाबल मिश्रा के बेटे विनय कुमार को द्वारका सीट से उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी ने उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के पौत्र आदर्श शास्त्री की जगह टिकट दिया है। पार्टी ने जिन मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं उनमें विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक जगदीप सिंह (हरिनगर), सुरेंद्र ‘कमांडो’ (दिल्ली छावनी) और हाजी इशराक खान (सीलमपुर) शामिल हैं। आप ने हाल में पार्टी में शामिल हुए पांच बार के विधायक रहे शोएब इकबाल को असीम अहमद खान की जगह मटिया महल से उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी ने 15 मौजूदा विधायकों के टिकट काटने के साथ ही भाजपा के कब्जे वाली चार सीटों पर भी नए उम्मीदवार उतारे हैं। इसके अलावा जिन पांच सीटों पर पार्टी के मौजूदा विधायकों ने पाला बदल लिया था उनकी जगह भी नए उम्मीदवार मैदान में उतारे गए हैं। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा के लिए 8 फरवरी को मतदान होगा जबकि,  11 फरवरी को नतीजे सामने आएंगे। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्लीनरेंद्र मोदीअमित शाहआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां