लाइव न्यूज़ :

BJP Candidate List in UP Election 2022: बीजेपी ने जारी की 85 उम्मीदवारों की लिस्ट, अदिति सिंह को रायबरेली, पूर्व IPS असीम अरुण को कन्नौज से दिया टिकट

By रुस्तम राणा | Updated: January 21, 2022 19:35 IST

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की एक और सूची को जारी किया है। इस सूची में 85 उम्मीदवारों के नाम हैं। कांग्रेस से पार्टी में शामिल होने वाली अदिति सिंह को बीजेपी ने रायबरेली से अपना उम्मीदवार बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देअदिति सिंह नेतृत्व की कमी समेत कई मुद्दों पर कांग्रेस पर हमला करती रही हैंअसीम अरुण हाल ही में VRS लेकर भाजपा में हुए थे शामिल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की एक और सूची को जारी किया है। इस सूची में 85 उम्मीदवारों के नाम हैं। कांग्रेस से पार्टी में शामिल होने वाली अदिति सिंह को बीजेपी ने रायबरेली से अपना उम्मीदवार बनाया है।

रायबरेली को कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी का गढ़ माना जाता है। अदिति सिंह नेतृत्व की कमी समेत कई मुद्दों पर कांग्रेस पर हमला करती रही हैं। अदिति सिंह अखिलेश सिंह की बेटी हैं। जो 5 बार यहां से विधायक रह चुके थे। हाल ही में उनका निधन हुआ था। 

वहीं पूर्व आईपीएस अफसर असीम अरुण को बीजेपी ने कन्नौज सीट से टिकट दिया है। हाल ही में उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा से वीआरएस लेकर भाजपा के ज्वाइन किया था। कानपुर शहर के पहले पुलिस कमिश्नर रहे असीम अरुण मूल रूप से कानपुर संभाग के कन्नौज जिले के रहने वाले हैं।

वे 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनका जन्म 3 अक्टूबर 1970 को बदायूं में हुआ था। उनके पिता श्री राम अरुण की गिनती भी प्रदेश के तेजतर्रार आईपीएस में होती थी। वे राज्य के डीजीपी का पद भी संभाल चुके हैं। 

बीजेपी की पहली लिस्ट जारी करते हुए 107 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर सदर से टिकट मिला था। इस बार बीजेपी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को कौशांबी के सिराथू सीट से विधानसभा चुनाव में उतारा है।

इससे पहले मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने दूसरी लिस्ट जारी करते हुए 2 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की जबकि पहली सूची में 107 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए थे।

बीजेपी की पहली लिस्ट जारी करते हुए 107 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर सदर से टिकट मिला था। इस बार बीजेपी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को कौशांबी के सिराथू सीट से विधानसभा चुनाव में उतारा है।

टॅग्स :BJPउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?