लाइव न्यूज़ :

बीजेपी को तगड़ा झटका, लोकसभा चुनाव में इन तीन राज्यों में गंवा सकती है 40 सीटें

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 12, 2018 12:25 IST

2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इन 65 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की थी. तीनों राज्यों का भाजपा को केंद्र में काबिज करवाने में बड़ा योगदान था.

Open in App

तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों का वर्ष 2019 में होनेवाले आम चुनाव पर असर होगा. मान लें कि जो हालात अभी हैं, उसके हिसाब से अगर वोट पड़े तो भाजपा को कम से कम 40 संसदीय सीटों का नुकसान हो सकता है. मध्यप्रदेश (29), राजस्थान (25) और छत्तीसगढ़ (11) में कुल 65 लोकसभा सीटें हैं.

2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इन 65 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की थी. तीनों राज्यों का भाजपा को केंद्र में काबिज करवाने में बड़ा योगदान था. भाजपा ने मध्यप्रदेश में 27, जबकि कांग्रेस ने महज दो संसदीय सीटें जीती थीं. 2013 में मध्यप्रदेश में भाजपा ने कुल 230 विधानसभा सीटों में से 165 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस ने सिर्फ 58 सीटें. इसी तरह राजस्थान में 2014 में भाजपा ने सभी 25 संसदीय सीटें जीती थीं.

2013 में विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने कुल 200 में से 163 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस के खाते में 21 सीटें ही आई थीं. छत्तीसगढ़ में 2014 के आम चुनाव में भाजपा ने 11 में से 10 संसदीय सीटें, जबकि कांग्रेस ने महज 1 सीट जीती थी. 2013 में छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में कुल 90 सीटों में से भाजपा को 49 और कांग्रेस को 39 सीटें मिली थीं.

यदि मौजूदा नतीजों और रुझानों को ध्यान में रखा जाए तो तीनों राज्यों में 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी झटका लग सकता है. उसे मध्यप्रदेश में 10 से 12, राजस्थान में 8 से 10 और छत्तीसगढ़ में एक सीट मिलने की संभावना है. यानी उसे कम से कम 40 सीटों का नुकसान झेलना होगा. 

टॅग्स :विधानसभा चुनावलोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया