लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिये युद्धस्तर पर तैयारी शुरू की : चुग

By भाषा | Updated: November 16, 2020 20:53 IST

Open in App

चंडीगढ़, 16 नवंबर भाजपा महासचिव तरूण चुग ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी ने 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में सभी 117 सीटों पर लड़ने की तैयारी युद्धस्तर पर शुरू कर दी है।

चुग ने कहा कि जमीनी स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट करके राज्य के 23000 मतदान केंद्रों पर सांगठनिक ढांचा मजबूत बनाया जा रहा है।

उन्होंने यहां एक बयान में कहा, ‘‘ भाजपा अध्यक्ष 19 नवंबर को पार्टी के दस जिला कार्यालयों का डिजिटल तरीके से उद्घाटन करेंगे तथा तैयारियों का जायजा लेने और पार्टी कार्यकताओं में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जोश भरने के वास्ते राज्य की तीन दिन की यात्रा करेंगे। ’’

उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अगुवाई में पार्टी के नेता पंजाब में नरेंद्र मोदी सरकार की 160 लोक कल्याणकारी योजनाओं को लोकप्रिय बनायेंगे और राज्य में उन पर हुए काम से लोगों को अवगत करायेंगे।

भाजपा महासचिव ने कहा कि पार्टी ने पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर लड़ने के लिए तैयारी युद्धस्तर पर शुरू हो गयी है।

करीब दो महीने पहले शिरोमणि अकाली दल ने केंद्र के कृषि कानूनों को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) छोड़ दिया था।

दोनों दलों के बीच सीटों की साझेदारी के फार्मूले के अनुसार भाजपा 13 संसदीय सीटों में से तीन पर और 117 विधानसभा क्षेत्रों में से 23 पर अपने उम्मीदवार उतारती थी। बाकी पर शिअद के उम्मीदवार होते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'