लाइव न्यूज़ :

बीजेपी ने बोला हमला, कहा- तबादलों और रेत नीति में उलझी रही कमलनाथ सरकार, नहीं कर पाई यूरिया का प्रबंधन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 13, 2019 05:52 IST

बीजेपी ने कहा है कि मध्यप्रदेश में किसानों की स्थिति बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. वह राज्य जिसको भाजपा सरकार के समय कृषि कर्मण पुरस्कार मिलता रहा है, आज उस राज्य में किसानों की दुर्दशा हो रही है.

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश को केंद्र से पर्याप्त यूरिया मिला है और राज्य सरकार के पास यूरिया का पर्याप्त स्टाक मौजूद है.कमलनाथ सरकार तबादला उद्योग, रेत नीति और शराब नीति से ही फुर्सत नहीं मिली और वह यूरिया का प्रबंधन सही तरीके से नहीं कर पाई.

मध्यप्रदेश को केंद्र से पर्याप्त यूरिया मिला है और राज्य सरकार के पास यूरिया का पर्याप्त स्टाक मौजूद है, लेकिन कमलनाथ सरकार तबादला उद्योग, रेत नीति और शराब नीति से ही फुर्सत नहीं मिली और वह यूरिया का प्रबंधन सही तरीके से नहीं कर पाई. अब प्रदेश के किसान एक-एक बोरी खाद के लिए परेशान हो रहे हैं.

यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कही.उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार भाजपा नेताओं पर झूठे आरोप लगाकर प्रदेश की जनता को बरगलाने की कोशिश कर रही है. 

सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में किसानों की स्थिति बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. वह राज्य जिसको भाजपा सरकार के समय कृषि कर्मण पुरस्कार मिलता रहा है, आज उस राज्य में किसानों की दुर्दशा हो रही है. किसानों से दुर्व्यहार किया जा रहा है, झूठ बोला जा रहा है. कांग्रेस ने पहले कहा कि किसानों का 2 लाख रूपए तक का कर्जमाफ करेंगे, जो नहीं किया. भीषण बारिश के बाद मुआवजे का आश्वासन दिया, सर्वे तक नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने 1 हजार करोड़ की राशि भेजी और 9 सौ करोड़ रूपए पहले से आपदा प्रबंधन के मद में कमलनाथ सरकार के पास थे. लेकिन किसानों को 9 सौ रूपए भी नहीं बांटे गए. पता नहीं कमलनाथ सरकार ने उस पैसे का क्या किया.

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने यूरिया को नीम कोटेड करके देश से किल्लत और कालाबाजारी समाप्त कर दी थी. लेकिन प्रदेश सरकार के कुप्रबंधन के कारण किसान यूरिया के लिए लाठियां खा रहा है. 250 रुपए की बोरी 400 से 500 रूपए में मिल रही है. ऊपर से किसानों को डीएपी खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है, जबकि उन्हें आवश्यकता नहीं है. यूरिया की कालाबाजारी शुरू हो गई है और पूरा वितरण तंत्र कालाबाजारी करने वालों के हाथ में चला गया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के पास 27 हजार मैट्रिक टन यूरिया मौजूद था, लेकिन उसके वितरण का कोई प्रबंधन नहीं किया.

छल का शिकार हुआ किसान

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि प्रदेश में जब से कमलनाथ सरकार बनी है, पूरे प्रदेश में जनता के साथ छल हो रहा है. सरकार के छल का सबसे बड़ा शिकार अन्नदाता किसान हो रहा है. ना कर्ज माफ हुआ, ना फसलों का मुआवजा मिला और अब यूरिया के लिए लाठियां खाना पड़ रही हैं. कमलनाथ सरकार की किसान विरोधी नीतियों एवं यूरिया की वर्तमान किल्लत को लेकर भारतीय जनता पार्टी 14 दिसंबर को पूरे प्रदेश में खेत धरना आयोजित करेगी. यह धरना उन सोसायटियों पर भी दिया जाएगा, जहां किसानों के साथ यूरिया के बदले में दुर्व्यवहार हो रहा है और मारपीट की जा रही है. हर मंडल स्तर पर होने वाले धरने में पार्टी के प्रमुख नेता किसानों के साथ शामिल होंगे.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कमलनाथमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण