लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में बीजेपी नेता की हत्या के बाद कर्फ्यू वाले इलाकों में तनाव, किश्तवाड़ में सेना का फ्लैग मार्च

By भाषा | Updated: November 2, 2018 22:14 IST

गुरूवार(1 नवम्बर) को भाजपा नेता अनिल परिहार (52) और उनके भाई अजीत परिहार (55) की हत्या कर दी गयी थी। भाजपा के प्रदेश सचिव के दो निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) ओम प्रकाश और साहिल कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल परिहार और उनके भाई की संदिग्ध आतंकियों द्वारा हत्या के खिलाफ शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के कर्फ्यू प्रभावित इलाकों में हालात तनावपूर्ण रहे, वहीं कुछ इलाकों में सेना ने फ्लैग मार्च निकालना और राज्य सरकार ने घटना की पड़ताल के लिए विशेष जांच दल का गठन किया है।सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील किश्तवाड़ में सड़कों पर सेना को गश्त करते हुए देखा गया। लोगों को घरों के अंदर रहने की हिदायत दी जा रही थी। गुरूवार को भाजपा नेता अनिल परिहार (52) और उनके भाई अजीत परिहार (55) की हत्या कर दी गयी थी।भाजपा के प्रदेश सचिव के दो निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) ओम प्रकाश और साहिल कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।पुलिस ने सबूत जुटाना शुरू कर दिया है और तपाल मोहल्ले से एके राइफल का खाली खोखा बरामद किया। संदिग्ध आतंकियों ने इसी इलाके में दोनों की हत्या की थी।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना की विस्तार से जांच की जरूरत है क्योंकि इस क्षेत्र से 2009-10 में ही उग्रवाद पूरी तरह समाप्त किया जा चुका है।

अंतिम संस्कार में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह उपस्थित

परिहार बंधुओं का अंतिम संस्कार आज दोपहर बाद किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह उपस्थित थे।  सेना ने आज डोडा और भद्रवाह में भी फ्लैग मार्च निकाला। जम्मू, रियासी, उधमपुर, रामबन, कठुआ, भद्रवाह और सांबा से विरोध प्रदर्शन की खबरें आई हैं। जम्मू में भाजपा और भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के कार्यकर्ताओं ने कच्ची छावनी, त्रिकुटा नगर, रेहड़ी और बोहरी में विभिन्न सड़कों पर एकत्रित होकर कुछ समय के लिए यातायात बाधित किया।उन्होंने टायरों में आग लगाई और पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी करते हुए हत्या में शामिल आतंकवादियों के खात्मे की मांग की।भद्रवाह, उधमपुर, रियासी, कटरा, चेनानी, सांबा, कठुआ, अखनूर, आर एस पुरा और बशोली इलाकों में भी प्रदर्शन किया गया।पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किए गए, लेकिन वे शांतिपूर्ण थे। कहीं से भी किसी तरह की अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है।’’ 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया