लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में जलभराव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने आप सरकार पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: September 2, 2021 01:48 IST

Open in App

दिल्ली में भारी बारिश के कारण कई हिस्सों में जलभराव को लेकर विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की बुधवार को आलोचना करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया। दिल्लीवासियों के लिए बुधवार का दिन बेहद चुनौतीपूर्ण रहा, क्योंकि रिकॉर्ड बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया और कई जगह यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने भविष्य में जलभराव को रोकने के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया। भाजपा के सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर राष्ट्रीय राजधानी की समस्याओं को नजरअंदाज कर राजनीति और अपनी पार्टी के विस्तार में व्यस्त होने का आरोप लगाया। भाजपा सांसद ने कहा, "यदि सीवर की लाइनों की ठीक से मरम्मत की गयी होती, तो लोगों को सड़कों और उनके पड़ोस में जलभराव का सामना नहीं करना पड़ता। केजरीवाल राजनीतिक शक्ति जमा करने और अपनी छवि चमकाने में अधिक रुचि रखते हैं और जलभराव के लिए वह जिम्मेदार हैं।" दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार ने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दिल्ली के लोग केवल पीने योग्य पानी चाहते हैं, बाढ़ नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप