कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा- नूरा-कुश्ती खेल रही बीजेपी और आप

By भाषा | Published: October 29, 2019 06:11 AM2019-10-29T06:11:27+5:302019-10-29T06:11:27+5:30

कीर्ति आजाद ने आरोप लगाया कि भाजपा, जजपा और आप आपस में मिली हुई है तथा इनको डर था कि हरियाणा कांग्रेस के पक्ष में जो आंधी उठी है, वह दिल्ली न पहुंच जाए।

BJP and AAP playing Noora-kushti says Kirti Azad | कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा- नूरा-कुश्ती खेल रही बीजेपी और आप

File Photo

Highlightsजजपा के नेता अजय चौटाला को फरलो मिलने के लिए केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए दिल्ली कांग्रेस की चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख कीर्ति आजाद ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा और आम आदमी पार्टी नूरा-कुश्ती खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कम देखा गया कि रविवार के दिन फरलो मिलती है। यहां विशेष परिस्थिति में फरलो दिया गया।

जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता अजय चौटाला को फरलो मिलने के लिए केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए दिल्ली कांग्रेस की चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख कीर्ति आजाद ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा और आम आदमी पार्टी नूरा-कुश्ती खेल रहे हैं।

मिथिला की परंपरा वाली भगवे रंग की टोपी पहने आजाद ने नयी भूमिका मिलने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भाजपा और आप नूराकुश्ती कर रही हैं। यह कम देखा गया कि रविवार के दिन फरलो मिलती है। यहां विशेष परिस्थिति में फरलो दिया गया। भाजपा और आप के बीच समझौता हुआ कि तुम हरियाणा में बने रहो और हम दिल्ली में बने रहेंगे।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा, जजपा और आप आपस में मिली हुई है तथा इनको डर था कि हरियाणा कांग्रेस के पक्ष में जो आंधी उठी है, वह दिल्ली न पहुंच जाए। कांग्रेस नेता मुकेश शर्मा ने सवाल किया, ‘‘क्या यह सही नहीं है कि दो हजार कैदियों के फरलो विचाराधीन हैं। ऐसे में सिर्फ अजय चौटाला के फरलो को ही मंजूरी दी गई।’’

उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल ने कांग्रेस के पक्ष में बन रहे माहौल से खौफ खाकर यह कदम उठाया। गौरतलब है कि हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पिता एवं जजपा नेता अजय चौटाला को दिवाली से एक दिन पहले फरलो मिली। वह हरियाणा में भाजपा और जजपा की गठबंधन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

Web Title: BJP and AAP playing Noora-kushti says Kirti Azad

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे