लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में BJP 2 तिहाई बहुमत से आगे, राम माधव बोले- मिला PM मोदी की मेहनत का फल

By भारती द्विवेदी | Updated: March 3, 2018 13:31 IST

अगर त्रिपुरा में बीजेपी सरकार बनाती है तो आजादी के बाद के त्रिपुरा के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब वहां बीजेपी की सरकार बनेगी।

Open in App

अगरतला, 3 मार्च: पूर्वोत्तर में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम लगभग आ गए हैं। त्रिपुरा में जहां बीजेपी 40 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं लेफ्ट 19 सीटों पर आगे है। मेघालय में कांग्रेस और एनपीपी में टक्कर चल रही है। नागलैंड की 60 विधानसभा सीटों के लिए बीजेपी और एनपीएफ की टक्कर चल रही है। त्रिपुरा में बीजेपी को 2 तिहाई बहुमत मिलते दिख रहा है। 

त्रिपुरा के अगरतला से बीजेपी नेता राम माधव ने प्रेस कांफ्रेंस करके बीजेपी की जीत पर खुशी जाहिर की है। अगर त्रिपुरा में बीजेपी सरकार बनाती है तो त्रिपुरा में पहली बार बीजेपी की सरकार बनेगी।

मीडिया से बात करते हुए राम माधव ने कहा है कि ये एक क्रांतिकारी परिणाम है। त्रिपुरा के सुंदरी माता की कृपा, राज्य के लोग, पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रधानमंत्री की मेहनत का परिणाम है ये।

राम माधव ने क्या कहा

- त्रिपुरा जीत के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेहनत। कार्यकर्ताओं की भूमिका प्रशंसनीय रही है।

- त्रिपुरा की जनता ने परिवर्तन पर मुहर लगाई है।- त्रिपुरा के रूझानों से पार्टी संतुष्ट है।- त्रिपुरा में बीजेपी 40 से ज्यादा सीटें जीतकर बनाएंगी सरकार।

बता दें कि राज्य में दो दशकों से ज्यादा समय से वामपंथी शासन है। सीपीएम नेता माणिक सरकार राज्य के मुख्यमंत्री हैं। सीपीएम राज्य में लगातार सात बार विधान सभा चुनाव जीत चुकी है। पार्टी को यकीन है कि वो आठवीं बार भी चुनावी जीत हासिल करेगी। त्रिपुरा में माणिक सरकार दो दशकों से ज्यादा समय से राज्य के मुख्यमंत्री हैं। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावत्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2018भारतीय जनता पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो