लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू का खतरा: 119 पक्षी मृत पाए गए, नमूनों को जांच के लिए भेजा गया

By भाषा | Updated: January 30, 2021 21:49 IST

Open in App

मुंबई, 30 जनवरी देश में एवियन इन्फ्लूएंजा के खतरे के बीच महाराष्ट्र में 119 पक्षियों को मृत पाया गया और उनके नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया। आठ जनवरी के बाद से अब तक 19,558 पक्षी मृत मिले हैं। राज्य के पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को राज्य भर में 59 कुक्कुट पक्षियों समेत 119 पक्षियों को मृत पाया गया और उनके नमूनों को एवियन इन्फ्लूएंजा की जांच के लिए भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान और पुणे स्थित रोग जांच प्रभाग में भेज दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रोटोकॉल के अनुसार, संक्रमित पक्षियों के एक किलोमीटर के दायरे में पॉल्ट्री फार्म के पक्षियों उनके अंडों को खत्म किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अब तक 71,883 कुक्कुट पक्षी, 44,146 अंडे और 63,339 किलोग्राम पोल्ट्री खाद्य पदार्थ को नष्ट किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़