लाइव न्यूज़ :

पंजाब पुलिस ने बरामद की वो बाइक जिससे अमृतपाल सिंह भागा, कांग्रेस ने कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 22, 2023 13:52 IST

एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि मोटरसाइकिल नानागल अम्बियन से लगभग 60 किलोमीटर दूर दारापुर गांव में लावारिस हालत में मिली थी, जबकि अमृतपाल अभी भी फरार है।

Open in App
ठळक मुद्देअमृतपाल सिंह जिस बाइक पर सवार होकर कथित तौर पर गुरुद्वारे से भागा था, उसे बरामद कर लिया गया है।पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर राजा वारिंग ने अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई को लेकर बुधवार को पंजाब के डीजीपी को एक पत्र लिखा।वारिंग ने पूछा कि जब अमृतपाल को पुलिस कार्रवाई की जानकारी नहीं थी तो वह वाहन और कपड़े बदलकर पुलिस से कैसे भाग गया।

चंडीगढ़: अमृतपाल सिंह जिस बाइक पर सवार होकर कथित तौर पर गुरुद्वारे से भागा था, उसे बरामद कर लिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने जालंधर के एसएसपी स्वर्णदीप सिंह के हवाले से ये जानकारी साझा की। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि मोटरसाइकिल नानागल अम्बियन से लगभग 60 किलोमीटर दूर दारापुर गांव में लावारिस हालत में मिली थी, जबकि अमृतपाल अभी भी फरार है।

पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर राजा वारिंग ने अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई को लेकर बुधवार को पंजाब के डीजीपी को एक पत्र लिखा और पूछा कि जब अमृतपाल को पुलिस कार्रवाई की जानकारी नहीं थी तो वह वाहन और कपड़े बदलकर पुलिस से कैसे भाग गया। पंजाब पुलिस ने मंगलवार को भगोड़े कट्टरपंथी नेता की 7 तस्वीरें जारी कीं और कहा कि हो सकता है कि उसने अपना रूप बदल लिया हो। 

पुलिस ने कहा कि पीछा करने के दौरान, अमृतपाल सिंह एक गुरुद्वारे में छिप गया और वहां से वह कपड़े बदलकर मोटरसाइकिल से फरार हो गया। पंजाब पुलिस ने शनिवार को वारिस पंजाब डे और उसके प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की थी। पीछा करने के दौरान अमृतपाल ने 3-4 बार रास्ता बदला, पुलिस चेक पोस्ट से गुजरा और जनता में डर पैदा करने के लिए अपनी राइफल लहराई।

दोपहर 1 बजे अमृतपाल और उसके 4 आदमी एक गुरुद्वारे में छिप गए। अमृतपाल ने वहां कपड़े बदले, कथित तौर पर गुरुद्वारे के पुजारी के बेटों के कपड़े और पगड़ी ले ली और फिर मोटरसाइकिल से फरार हो गया।

टॅग्स :अमृतपाल सिंहकांग्रेसPunjab Police
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी