आगरा में बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरायी, पति की मौत, पत्नी घायल
By भाषा | Published: May 15, 2021 09:36 PM2021-05-15T21:36:12+5:302021-05-15T21:36:12+5:30
आगरा, 15 मई आगरा में शनिवार को बसई अरेला थाना क्षेत्र के अरेवा गांव में एक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गयी। हादसे में दुपहिया सवार पति की मौत हो गयी जबकि पत्नी घायल हो गयी।
पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना बसई अरेला के निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि हादसे में मारे गए व्यक्ति की पहचान धर्मेंद्र के रूप में हुई है। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।