लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ रही महिला के पति की नक्सलियों ने की हत्या

By भाषा | Updated: January 28, 2020 14:07 IST

छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना है। पहले चरण में आज राज्य के 57 विकास खंड के 4847 ग्राम पंचायत में मतदान हो रहा है। राज्य निर्वाचण आयेग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रथम चरण में 61,74,224 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनक्सलियों ने सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ रही महिला के पति की हत्या कर दी है।क्षेत्र में पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ रही महिला के पति की हत्या कर दी है। क्षेत्र में पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी है। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कड़ेनार ग्राम पंचायत क्षेत्र में नक्सलियों ने बलदेव ताती की गला रेतकर हत्या कर दी है। नक्सलियों ने ताती का सोमवार को अपहरण कर लिया था।

पुलिस अधिकरियों ने बताया कि आज पुलिस को कुछ ग्रामीणों ने कड़ेनार से पादमूर गांव की सड़क में ताती का शव मिलने की सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि ताती जिला बल में सहायक आरक्षक के पद पर तैनात था। लंबे समय तक अनुपस्थित रहने के कारण उसे बर्खास्त कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि ताती पिछले कुछ दिनों से कड़ेनार ग्राम पंचायत में अपनी पत्नी के पक्ष में प्रचार कर रहा था। ताती की पत्नी इस गांव से सरपंच पद की प्रत्याशी है। नक्सली क्षेत्र में पंचायत चुनाव का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने पंचायत चुनाव के लिए हो रहे मतदान के दिन ही ताती की हत्या कर दी है।

छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना है। पहले चरण में आज राज्य के 57 विकास खंड के 4847 ग्राम पंचायत में मतदान हो रहा है। राज्य निर्वाचण आयेग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रथम चरण में 61,74,224 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 30,85,320 पुरूष और 30,88,835 महिला मतदाता हैं। वहीं 69 तृतीय लिंग के मतदाता हैं।

मतदाता आज 36,473 वार्ड पंच, 4620 सरपंच, 1144 जनपद पंचायत सदस्य और 167 जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान करेंगे। प्रथम चरण में 1,16,776 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान के लिए 1,25,72 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर और बीजापुर जिले में, बस्तर जिले के जगदलपुर, लोहंडीगुड़ा, बस्तानार और दरभा विकासखंड में तथा कांकेर जिले के अंतागढ़, कोयलीबेड़ा, भानुप्रतापपुर और दुर्गकोंदल विकासखंड में सुबह 6.45 से दोपहर बाद दो बजे तथा अन्य क्षेत्रों में सुबह सात बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान होगा।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के अंदरूनी हिस्सों में सुरक्षा बलों ने पंचायत बहिष्कार से संबंधित नक्सली पर्चा बरामद किया है। क्षेत्र में चुनाव को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। राज्य में 31 जनवरी को दूसरा चरण और तीन फरवरी को तीसरे चरण के लिए मतदान होगा। भाषा सं संजीव मनीषा शाहिद शाहिद

टॅग्स :छत्तीसगढ़हत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल