लाइव न्यूज़ :

बिहार में RJD ने जारी किया घोषणा पत्र, सवर्ण आरक्षण से बनाई दूरी

By एस पी सिन्हा | Updated: April 8, 2019 18:42 IST

राजद ने घोषणापत्र में कहा है कि अगर सरकार बनती है तो निजी क्षेत्र में भी आरक्षण को लागू किा जाएगा और साथ ही सरकारी रिक्त पदों को भी जल्द से जल्द भरा जाएगा. साथ ही राजद ने ये घोषणा भी की है कि प्रमोशन में भी आरक्षण का प्रस्ताव लाया जाएगा.

Open in App

राष्ट्रीय जनता दल ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. घोषणापत्र को राजद ने ’प्रतिबद्धता’ पत्र का नाम दिया गया है. कार्यक्रम में तेजप्रताप यादव और राबडी देवी को छोडकर तेजस्वी यादव सहित कई बडे नेता पहुंचे. पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर घोषणापत्र में कई मुद्दों पर जोर दिया है. 

राजद के घोषणा पत्र में सामाजिक न्याय की बात तो की गई है. लेकिन इस घोषणा पत्र से सवर्ण आरक्षण गायब है. तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि हर थाली में रोटी और हर हाथ में कलम हो. विकास हर घर तक पहुंचे यही हमारा लक्ष्य है और इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं. सवर्ण आरक्षण को घोषणापत्र में जगह नहीं दिये जाने पर बयान देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि आरक्षण का विरोध नहीं किया है, लेकिन राजद चाहता है कि जातीय जनगणना के आधार पर ही आरक्षण की व्यवस्था हो. राजद ने दलितों और पिछडों को आबादी के अनुसार आरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है साथ ही हम अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि स्वर्ण अमीरों को आरक्षण मिला है न कि स्वर्ण गरीबो के लिए नही आरक्षण दिया गया. मुख्य मुद्दा गरीबी है. जो गरीब हैं फिर चाहे वो सवर्ण हो या दलित उन्हें आरक्षण मिलना चाहिए. दलित और गरीबों को आबादी के आधार पर आरक्षण दिया जाएगा. 

राजद ने घोषणापत्र में कहा है कि अगर सरकार बनती है तो निजी क्षेत्र में भी आरक्षण को लागू किा जाएगा और साथ ही सरकारी रिक्त पदों को भी जल्द से जल्द भरा जाएगा. साथ ही राजद ने ये घोषणा भी की है कि प्रमोशन में भी आरक्षण का प्रस्ताव लाया जाएगा. राजद ने घोषणापत्र में कहा है कि अगर बिहार में राजद की सरकार बनती है तो ताडी पर से रोक हटा दिया जाएगा. लालू यादव जब मुख्यमंत्री थे तो ताडी पर टैक्स फ्री किया था. यहां बता दें कि बिहार में शराबबंदी की वजह से मिश्रित ताडी पर भी रोक है. तेजस्वी यादव ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि हम कांग्रेस की न्याय योजना से पूरी तरह सहमत है. हम इसका समर्थन करते हैं. साथ ही अगर सरकार बनती है तो हम राज्य में ऐसे हालात बनाएंगे कि बिहार के लोगों को बिहार के बाहर रोजगार के लिए ना जाना पडे. उन्होंने पार्टी के घोषणा पत्र का हवाला देते हुए कहा कि अगर हम सरकार में आए तो ग्रामीण क्षेत्रों में भूमिहीनों को 6 से 10 डिसमिल जमीन दी जाएगी. साथ ही निजी क्षेत्र के नौकरियों में दलितों अत्यंत पिछडा अल्पसंख्यकों और अन्य गरीबों के आरक्षण को सुनिश्चित करेंगे.

इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हम सामाजिक न्याय की दिशा में मंजिल हासिल करेंगे. उस लक्ष्य को हासिल करेंगे, जिसे बाबा साहब  आंबेडकर ने दिया था और मेरे पिता लालू प्रसाद ने गरीबों की भलाई के लिए देखा था. राजद के घोषणा पत्र में यह भी वादा किया गया है कि बिहार में पुलिस भर्ती में 7वीं और 8 वीं क्लास लोगों की भी ली जाएगी. इस दौरान उन्होंने तेजप्रताप यादव पर कुछ भी बोलने से मना किया और कहा कि आज सिर्फ घोषणापत्र पर करूंगा बात.

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019आरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमुख्यमंत्री आवास पर राजनीतिक हलचल तेज?, सीएम नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, अशोक चौधरी, संजय झा और बिजेंद्र यादव

भारतबिहार में आज 2 बड़ी घटना?, सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का इस्तीफा?, 20 साल की राजनीति में उलटफेर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील